प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरियाणा के रोहतक रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में 2000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि ये संयोग ही है कि मैं केंद्र सरकार के नए कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर हरियाणा आया हूं। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर विपक्ष पर तंज कसा। मोदी ने कहा कि 100 दिन से उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। वे चुनाव पराजय से इतने बेहाल हैं कि मन सुन्न हो गया।

मोदी बोले- चुनौतियों से सीधे टकराना जानते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा, ”ये 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं, देश में बड़े परिवर्तन के रहे हैं। ये 100 दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं। इस बार संसद के सत्र में जितने बिल पास हुए हैं। उतना काम संसद के किसी सत्र में पिछले 6 दशकों में नहीं हुआ। सरकार कृषि से लेकर राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा से जुड़े बड़े निर्णय ले पाई। आतंकवाद से निपटने, मुस्लिम बहनों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनेक कानून बनाए गए। हम चुनौतियों से सीधे टकराना जानते हैं।”
”बीते 5 साल में हरियाणा को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का लाभ मिला। वर्तमान में हरियाणा में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हरियाणा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की गलत परंपरा खत्म हुई। इन 5 वर्षों में बेरोजगार युवाओं के कौशल से लेकर उनको मिलने वाली मदद तक में वृद्धि की गई।”
‘हरियाणा में पहले मुख्यमंत्री वो बनते थे, जो दिल्ली में ट्रक भर-भरकर लोगों को ले आएं, प्रधानमंत्री के घर के बाहर ढोल नगाड़े बजाएं और जय जयकार करे। पिछले 5 साल में ऐसा कोई काम यहां की सरकार को नहीं करना पड़ा है। 7 सितंबर को रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा देश टीवी पर नजरें गाड़कर बैठा था। चंद्रयान-2 की खुशखबरी के लिए देश-दुनिया देख रही थी। मैंने महसूस किया कि एक घटना ने 100 सेकंड में पूरे हिंदुस्तान को जोड़ दिया।”
जन आशीर्वाद यात्रा का भी समापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की 18 अगस्त से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा का भी विजय संकल्प रैली में समापन हुआ। इस दौरान मोदी ने मख्यमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले मनोहर लाल जी के बारे में भांति-भांति की बातें सुनाई देती थीं, लेकिन आज उनके सुशासन से हरियाणा का हर परिवार मनोहर बन गया। राज्य में जल्द दी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द आचार संहिता लग सकती है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts