बिहार: गैंगरेप के बाद 2 चचेरी बहनों की हत्या दोनों आंखें फोड़ीं निजी अंग भी काट डाले

बिहार: के कटिहार जिले दिल्ली की निर्भयाकांड के तर्ज पर रेप और हत्या के एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। दो सगी चचेरी बहनों से पहले गैंगरेप किया गया फिर उनके साथ क्रूरता की सभी हदें पार दी गई। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद क्रूरता दिखाते हुए एक लड़की की दोनों आंखें फोड़ डालीं गईं। तो वहीं, दूसरी के प्राइवेट पार्ट्स धारदार हथियार से काट दिए। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों बहनें परवल तोड़ने खेत में गई थीं। उस दौरान इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियों की उम्र 13 से 14 साल के बीच थी। दोनों चचेरी बहनें थीं। इनमें एक छठी और दूसरी 7वीं की स्टूडेंट थी। जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियों को बुरी तरह पीटा भी गया।

परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां बुधवार दोपहर परवल तोड़ने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। रात में उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार (8 अगस्त) सुबह दोनों के शव एक खेत में पड़े मिले। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

बताया जा रहा है कि यह इलाका झारखंड के साहिबगंज की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, सीमा क्षेत्र बिहार का तय होने के बाद झारखंड के पुलिसकर्मी लौट गए।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts