ISRO पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह इसरो सेंटर पहुंचकर देश को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की। इस दौरान इसरो के वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी का स्वागत भी किया।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा हौसला कम नहीं और भी मजबूत हुआ है, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। पीएम मोदी ने इसरो में लगवाए भारत माता की जय के नारे, इस मिशन से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति ख़ास है। वही इसरो के वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी का स्वागत भी किया। रुकावटों से हमारा हौसला काम नहीं बल्कि और बढ़ा है। मैंने भी सम्पर्क टूटने के पल को आपके साथ जिया है। वैज्ञानिक माँ भारती के लिए जज्बा रखते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। देश के सभी लोग आपके साथ हैं। चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और भी मजबूत हुई है। इसरो कभी न हार मानने वाले संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। ज्ञान का सबसे बड़ा शिक्षक विज्ञान है। हर मुश्किल हमें कुछ न कुछ सिखा कर जाती है।

बता दें शुक्रवार को लैंडर विक्रम से ISRO का संपर्क टूटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप ने इस अभियान के लिए जो कुछ किया वो छोटी उपलब्धि नहीं है। इस पर देश को आप सभी पर गर्व है। पीएम मोदी ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। सफर आगे भी जारी रहेगा। आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की बहुत बड़ी सेवा की है। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts