नई दिल्ली: ऑटो मारुति की बिक्री अक्टूबर में 4.5% बढ़कर 1 लाख

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री अक्टूबर में 4.5% बढ़कर 1 लाख 53 हजार 435 यूनिट रही। यह पिछले 16 महीने में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। पिछले साल अक्टूबर में 1 लाख 46 हजार 766 गाड़ियां बिकी थीं। कंपनी ने शुक्रवार को बिक्री के आंकड़े जारी किए।

एक्सपोर्ट में 5.7% बढ़ोतरी

अक्टूबर में घरेलू बिक्री में भी 4.5% इजाफा हुआ। मारुति ने बीते महीने देश में 1 लाख 44 हजार 277 गाड़ियां बेचीं। अक्टूबर 2018 में ये संख्या 1 लाख 38 हजार 100 यूनिट थी। एक्सपोर्ट में 5.7% बढ़ोतरी हुई।

मारुति के मिनी सेगमेंट में ऑल्टो, एस-प्रेसो और पुरानी वैगन-आर कारें शामिल हैं। कॉम्पैक्ट में नई वैगन-आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर शामिल हैं। मारुति की सिआज मिड-साइज सेगमेंट में आती है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts