ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा,उमेश यादव ने जो बर्न्स को किया आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की टीम ने पहली पारी के आधार पर 131 रनों की बढ़त हासिल की है।  इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में महज 195 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए थे। एडिलेड टेस्ट मैच को जीतकर कंगारू टीम चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

LIVE ALL UPDATES:

07:56 AM: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/1, वेड 2 और लाबुशेन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:52 AM: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा।  3.1 ओवर में उमेश यादव की गेंद पर जो बर्न्स ने दिया पंत को आसान सा कैच। बर्न्स ने 4 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन आए हैं।

07:46 AM: 2.1 ओवर में बुमराह की गेंद जो बर्न्स के पैड पर जाकर लगी और भारतीय खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। भारत ने रिव्यू लिया, पर लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। जो बर्न्स क्रीज पर बरकरार हैं। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4/0, बर्न्स 4 रन और वेड 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:35 AM: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो गई है, सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैथ्यू वेड और जो बर्न्स मैदान पर उतरे हैं। पहले ओवर बुमराह कर रहे हैं।

06:58 AM: 115.1 ओवर मं नाथन लॉयन की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने थमाया ट्रेविस हेड को कैच। भारत की टीम 326 रन बनाकर हुई ऑलआउट। पहली पारी में हासिल की 131 रनों की बढ़त। 

06:51 AM: भारत का 9वां विकेट गिरा। 114.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर अश्विन ने दिया नाथन लॉयन को कैच। अश्विन ने 14 रन बनाए। 

06:48 AM: भारत का आठवा विकेट गिरा। 113.6 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर उमेश यादव ने थमाया स्टीव स्मिथ को आसान सा कैच। उमेश यादव ने 9 रनों की पारी खेली। 

06:24 AM: 108.1 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद को पुल करने के चक्कर में रविचंद्रन अश्विन के कंधे पर बॉल बहुत तेजी से लगी। फिजियो मैदान पर आए हैं। अश्विन ठीक हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं।

06:16 AM: 106.5 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने थमाया पैट कमिंस को कैच। जडेजा ने 57 रनों की पारी खेली। 107 ओवर के बाद भारत का स्कोर 306/7, अश्विन 4 और उमेश यादव 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:56 AM: 103.5 ओवर में रविंद्र जडेजा ने नाथन लॉयन की गेंद पर लगाया चौका औऱ इसके साथ ही भारत के 300 रन भी हुए पूरे। 104 ओवर के बाद भारत का स्कोर 303/6, जडेजा 55 और रविचंद्रन अश्विन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:44 AM: 100.1 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही रविंद्र जडेजा ने पूरा किया अपना अर्धशतक। 

05:41 AM: अजिंक्य रहाणे हुए रनआउट। 99.5 ओवर में अजिंक्य रहाणे और जडेजा के बीच हुई तालमेल में गड़बड़ और रहाणे हुए रनआउट। रहाणे ने 112 रनों की शानदार पारी खेली। 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर 294/6
05:35 AM: 99 ओवर के बाद भारत का स्कोर 294/5, रविंद्र जडेजा 49 और अजिंक्य रहाणे 112 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:07 AM: 93 ओवर के बाद भारत का स्कोर 297/5, रहाणे 106 और जडेजा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:02 AM: तीसरे दिन का खेल शुरू, अजिंक्य रहाणे 104 और रविंद्र जडेजा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment