मूली खाने के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं ?

मूली का प्रयोग हम मूली की सब्जी, सलाद, अचार, मूली के पराठे और खाने के साथ करते हैं। मूली खाने से पेट संबंधी परेशानियां नहीं होती है। मूली के सेवन से मूली में कैंसर जैसी भयंकर बीमारी की संभावनाओं को कम करने की क्षमता पाई जाती है। मूली में बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जिससें यह वजन कम करने में भी सहायक होती है। मूली हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें विटामिंस की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं और मूली का सेवन करने से थकान भी दूर होती है। मूली में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं। जिसके कारण ही हमें इतने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

[1]

कब्ज व गैस की समस्या को दूर करता है मूली – बहुत से ऐसे लोगों है जो अक्सर कब्ज व गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके कारण उनको भूख भी नहीं लगती हैं। ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने आहार में मूली का प्रयोग करें, क्योंकि मूली में उचित मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज और गैस की परेशानी से दूर करता है मूली का सेवन हमारी आंतों को मजबूत बनाता है। अगर आप भी मूली का सेवन करते हैं तो कब्ज और गैस की समस्या से निजात मिलेगा।

सर्दी जुखाम से राहत दिलाती है मूली- कहने को तो मूली की तासीर ठंडी होती है, उसमें कोई शक की बात नहीं है पर लोग ऐसा मानते हैं कि मूली का सेवन सर्दी जुखाम में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे सर्दी जुखाम की समस्या बढ़ जाता है। पर यहां सिर्फ एक मिथक है ऐसा नहीं है, क्योंकि मूली में एंटी बैक्टीरियल व एंटी कांजेस्टिव गुण पाए जाते हैं। जो सर्दी जुकाम को ठीक करने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए सर्दी जुखाम में आप मूली का सेवन कर सकते हैं।

बवासीर में फायदेमंद होता है मूली- बवासीर एक गंभीर बीमारी है जो पेट की खराबी के कारण होती है। मूली में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बवासीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप या तो कच्ची मूली या मूली से बनी सब्जियां, मूली के रस का सेवन करके बवासीर से छुटकारा पा सकते हैं। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उन लोगों को मूली का सेवन अवश्य करना चाहिए

शुगर में लाभदायक होता है मूली- मूली में पाया जाने वाला ग्लाइसेमिक इंडेक्स हमारे शुगर को नियंत्रित रखता है। ऐसे में जो लोग शुगर के मरीज हैं और मूली का सेवन करना चाहते हैं तो वह पूरी तरीके से मूली का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि मूली उनके शुगर को नियंत्रित रखती है मूली सेवन उनके के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है मूली- ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए मूली बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि मूल्य में पोटेशियम के साथ-साथ एंटी हाइपरटेंसिव तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित बनाए रखते हैं अगर आप मूली का सेवन करते हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है मूली- किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है किडनी को स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको मूली का सेवन करना लाभकारी रहता है। क्योंकि मूली के सेवन करने से मूत्र के रास्ते शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे किडनी में संक्रमण की संभावना भी नहीं रहती है। मूली का सेवन करने से किडनी की पथरी की समस्या भी नहीं होती है। यह सब मूली में मौजूद डाइयूरेटिक तत्व के कारण संभव होता है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts