राहुल-रोहित की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, स्कॉटलैंड को 7वें ओवर में ही हराया

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में शुक्रवार को भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 86 रनों के लक्ष्य को भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 50 और रोहित शर्मा ने 30 रन बनाए। स्कॉटलैंड की तरफ से मार्क वॉट और ब्रैड व्हील ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले स्कॉटलैंड की 85 रन पर ऑलआउट हो गई है। स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मंसी ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।  

9:47 PM: भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। केएल राहुल फिफ्टी बनाकर आउट हो गए हैं।

9:40 PM: 5 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए।

9:35 PM: 4 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए हैं। केएल राहुल 26 रन पर और रोहित 26 रन पर बनाकर खेल रहे हैं।

9:28 PM: 3 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाए हैं। केएल राहुल 26 रन पर और रोहित 12 रन पर बनाकर खेल रहे हैं।

9:23 PM: 2 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बनाए हैं। केएल राहुल 15  रन पर और रोहित 7 रन पर बनाकर खेल रहे हैं। ब्रैड व्हील के इस ओवर में 15 रन आए।

9:18 PM: पहले ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बनाए हैं। राहुल 2 रन पर और रोहित 6 रन पर हैं।

9:13 PM: स्कॉटलैंड से 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुके हैं। भारत को अगर ग्रुप 2 में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से आगे जाना है तो उसे इस लक्ष्य को 43 गेंद में हासिल करना होगा।

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1456658295922454529

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts