एमएस धोनी की शादी को हुए 10 साल पूरे

आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की शादी की 10वीं सालगिरह है। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। यह कपल उन चुनिंदा कपल्स में शामिल है जिन पर लोगों की निगाहें हमेशा रहती हैं। इस खास मौके पर साक्षी इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की और यह भी बताया कि उनकी और धोनी की पहली मुलाकात कैसी हुई थी। इसके अलावा इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति धोनी के साथ कुछ चुनिंदा पिक्चर्स भी शेयर की हैं जो कई लोगों ने आज तक नहीं देखी हैं। 

साक्षी ने अपनी बेटी जीवा और पति धोनी संग फोटो शेयर करते बेहद खूबसूरत मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा कि साथ चलते-चलते दस साल चलना एक टीमवर्क था। एक-दूसरे को जगह देने से हम काफी मैच्योर हो गए हैं साथ ही एक-दूसरे के लिए पागल होने के कारण हम कई बार करीब आए। जीवन में मामलों को प्राथमिकता देते हुए हमने उन लोगों के महत्व को महसूस किया। एक-दूसरे को बिना पुश किए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के दौरान एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा।

ने आगे लिखा इस खास दिन पर हम अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई-बहनों के लिए काफी आभारी हैं। हम अपने खास दोस्तों को काफी मिस करते हैं जिन्होंने हमारे बुरे समय में हमें काफी सपोर्ट किया है। इसके साथ ही साक्षी ने अपने और एमएस धोनी के फैन्स को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि उनके बगैर हम कुछ भी नहीं हैं।

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम लाइव में बताया कि दोनों की मुलाकात के पीछे धोनी के मैनेजर युधाजीत दत्ता का अहम योगदान है। साक्षी उस समय होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। वो उसी होटल में रुकी थी जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीम मौजूद थी। जब दत्ता उस समय धोनी से मिलने गए थे तो उन्होंने साक्षी को भी साथ आने के लिए कहा। बता दें कि यह मुलाकात ज्यादा देर नहीं चली थी। बाद में दत्ता से धोनी ने साक्षी का नंबर मांगा था। जब यह बात साक्षी को पता चली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ था कि इतना बड़ा क्रिकेटर उनका नंबर मांगेगा।

https://www.instagram.com/p/CCORy2mH3dv/?utm_source=ig_embed

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts