एक्टर टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री को सबसे फिट व्यक्ति

एक्टर टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री को सबसे फिट व्यक्ति माना जाता है। उनके डांस मूव्ज से लेकर जिम करने के तरीके फैन्स के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। देश में लागू लॉकडाउन के चलते एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। परिवार संग क्वॉलिटी टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने फैन्स को ट्रीट देते हुए अपनी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

https://www.instagram.com/tigerjackieshroff/

इस फोटो में टाइगर श्रॉफ को उनके 10 पैक ऐब्स को फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। साथ ही ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई स्टंट कर रहे हों। टाइगर श्रॉफ की यह हॉट फोटो देखकर रणवीर सिंह भी दंग रह गए। उन्होंने भी खिंचाई करते हुए एक्टर की फोटो पर कॉमेंट किया है। रणवीर सिंह लिखते हैं कि आज के जमाने में छह की जगह 10 ऐब्स नया चलन हो गया है। साथ ही रणवीर ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई

वहीं, एक फैन मजाक करते हुए लिखते हैं कि पिछली बार तो मैंने 8 पैक ऐब्स देखे तो जो कि नामुमकिन होते हैं बनाने, इस बार 10 ऐब्स कैसे बना लिए? क्या ऐसा सच में हो सकता है? आप मुझे अपने 4 पैक ऐब्स दे सकते हैं और खुद के पास 6 रख सकते हैं, ठीक है अब बस बहुत हो गया, मैं जा रहा हूं।

इससे पहले खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लॉकडाउन में दोनों साथ रह रहे हैं। इसपर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि नहीं, ऐसा नहीं है। दिशा हमारे साथ नहीं रहती हैं लेकिन वह हमारे घर के पास रहती हैं। हम लोग साथ में कभी-कभी शॉपिंग करने जाते रहते हैं। कृष्णा ने बताया कि टाइगर स्वभाव से ज्यादा मिलनसार नहीं हैं और अकेला रहना पसंद करते हैं। अगर इसके बाद भी दिशा-टाइगर की दोस्त हैं तो मतलब दिशा काफी कूल हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मैंने यह चीज नोटिस की है कि अगर मेरा भाई किसी लड़की के साथ समय बिताता है तो मतलब वह लड़की वाकई में कूल है।

बता दें कि टाइगर और दिशा फिल्म ‘बागी 2’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। हालिया रिलीज फिल्म ‘बागी 3’ में दिशा ने एक आइटम नंबर किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा, सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ में नजर आएंगी। दूसरी तरफ, टाइगर की नई फिल्म ‘पागलपंती 2’ की घोषणा हो चुकी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

https://www.instagram.com/p/B_SU1-6H5C9/

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts