800 साल बाद आसमान में आज दिखेगा अदभूत नजारा, जानें- गुरु और शनि के ‘महामिलन’

 आज आसमान में अदभूत घटना घटने जा रही है। बादल न छाए तो चांदनी रात में चांद के आसपास दो और सितारों का  खूबसूरत महामिलन देखने लायक होगा। आज गुरु ग्रह और शनि ग्रह का आकाशमंडल में मिलन होगा। सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के निकट दिखाई देंगे। इससे पहले 17 जुलाई 1623 के बाद इस दिन इतने करीब होंगे कि दोनों के मध्य दूरी मात्र 0.1 डिग्री की रह जएगी। इन्हें नंगी आखों से भी देखा जा सकता है और दूरबीन या टेलीस्कोप से भी। आप अपने मोबाइल में ‘स्टार ट्रैकर’ एप डाउनलोड कर के भी इस महासंयोग और  मिलन का अनोखा नजारा सकते हैं।  दोनों ग्रह एक दूसरे के गले मिलते दिखेंगे हालांकि 800 साल पहले भी ऐसा दृश्य दिखाई दिया था लेकिन उस समय इनकी आपसी दूरी 13 डिग्री थी। अब यह नजारा 15 मार्च 2080 में फिर दिखाई देगा।

अप्रैल में 6 तारीख से जब गुरु ,शनि से अलग होंगे। तब जाकर कोरोना और किसान समस्या का ठीक से हल निकलेगा। परंतु इससे पहले ,फरवरी में जब 5 ग्रह मकर राशि में होंगे तब एक बार फिर ऐसा जन आक्रोश किसी भी कारण से देखने को मिल सकता है। शनि न्यायाधीश की भूमिका निभाएंगे और न्यायालयों को जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए बार-बार आगे आना पड़ेगा। धनु और मीन राशियों के स्वामी गुरु हैं तो मकर व कुंभ के शनि हैं।

ये चारों राशियों के लोगों पर इस गुरु- शनि के महासंयोग का प्रभाव व्यक्तिगत रुप से भी पड़ सकता है। धनु, मकर तथा कुंभ राशि वाले वैसे भी साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। ऐसे जातकों को ओम् गुरुवाय नमः और ओम् श्नैश्चरायै नमः का पाठ करते रहना चाहिए।

मेष राशि (Aries)

इस राशि के जातकों के लिये गुरु और शनि  का मकर राशि में मिलन लाभदायक सिद्ध साबित होगा। आप  जमीन, घर और गाड़ी खरीद सकेंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।कार्यक्षेत्र में बेहतर बदलाव के मौके मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि जातकों को मेहनत करना होगा।  मेहनत से ज्यादा फल मिलेगा। विवाद से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी या फिर नौकरी प्रमोशन मिलेगा। व्यापारियों को भी सफलता मिलेगी। स्त्री वर्ग के सम्मान से लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo)

इस राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रतिद्वंदियों से समाधान रहने की जरूरत।  नए मौके मिलेंगे और आर्थिक उन्नति भी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ समाचार मिलेगा और कोई बड़ी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सूर्य देव की पूजा लाभदायक रहेगा।

तुला राशि (Libra)

घर में फिर से खुशहाली आएगी। आपके प्रयास सफल होंगे। जमीन और घर खरीद सकते हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। छात्रों को नए मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

धनु  राशि (Sagittarius)

ईमानदारी से प्रयास करें। भाग्य का साथ मिलेगा। शनिदेव की अंतिम ढैय्या की वजह से आपको भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। जल्द अच्छे दिन आएंगे।

मकर राशि (Capricorn)

ईश्वर की कृपा बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। आपके कामों की तारीफ होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

परेशानी बढ़ सकती है। आय से अधिक व्यय की संभावना। धैर्य के काम करें। सफलता जरूर मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)

इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय। अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। सफलता कदम चूमेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts