अमेरिका: जो बाइडन ने अपने कैबिनेट का किया ऐलान

नई दिल्लीः अमेरिका में नई सरकार की गठन की कवायद तेज हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप की जगह  जो बाइडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। जो बाइडेन 20 जनवरी को अपना पद भार संभालेंगे। वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अपने कैबिनेट के प्रमुख नामों का ऐलान कर दिया है। बाइडेन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है।

विदेश मंत्री- एंटनी ब्लिंकेन अमेरिका के अगले विदेश मंत्री होंगे। 58 साल के एंटनी ब्लिंकेन ने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के तौर पर काम कर चुके हैं। ब्लिंकेन बाइडन के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए एक विदेश नीति सलाहकार भी हैं। एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि वे अपने काम को मिशन की तरह लेंगे और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)-  जेक सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। जेक सुलिवन ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा कि जो बाइडेन ने उन्हें सिखाया है कि सरकार के सर्वोच्च स्तर पर देश की सुरक्षा कैसे की जाती है, उन्होंने कहा कि बतौर NSA वो हर वो काम करेंगे जिससे उनका देश सुरक्षित रहे।

सेक्रटरी ऑफ स्टेट- ओबामा और बाइडेन के कार्यकाल में डेप्युटी सेक्रटरी की भूमिका निभा चुके एंटनी ब्लिंकेन को सेक्रटरी ऑफ स्टेट नामित किया गया है।

सेक्रटरी ऑफ होमलैंड-  वकील एलेजांद्रो मयोरकास को सेक्रटरी ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी का पदभार सौंपा गया है। एलेजांद्रो ओबामा-बाइडेन कार्यकाल में होमलैंड सिक्यॉरिटी के डेप्युटी सेक्रटरी का पद संभाल चुके हैं।

डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिंजेंस- बाइडेन कार्यकाल के लिए ऐवरिल हेन्स को डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिंजेंस नियुक्त किया गया है। ऐवरिल तकरीबन एक दशक से ज्यादा समय से बाइडेन के लिए विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। हेन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी।

नेशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर- जेक सुल्लिवन को नेशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र के लिए ऐंबैसडर- बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र के लिए ऐंबैसडर के तौर पर लिंडा टॉमस ग्रीनफील्ड के नाम का चुनाव किया है।

राष्ट्रपति के विशेष दूत- पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे।

सोशल सेक्रटरी- ओबामा प्रशासन में जिल बाइडेन की सोशल सेक्रटरी रहे कार्लोस एलिहोन्दो अभी भी वही पद संभालेंगे। माला अडिगा जिल की पॉलिसी डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगी। उनका काम होगा फर्स्ट लेडी के तौर पर जिल की प्राथमिकताएं तय करना। वह पहले बाइडेन फाउंडेशन में उच्चस्तरीय शिक्षा और सेना के परिवारों की डायरेक्टर रह चुकी हैं। उन्होंने ओबामा प्रशासन में जिल बाइडेन की सलाहकार के तौर पर भी काम किया है।

अपने नए टीम का ऐलान करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि ‘मैं अपनी टीम में और भी सदस्यों के नाम का ऐलान करने में गर्व महसूस कर रहा हूं जो अमेरिका में मुश्किल वक्त में बदलाव लाएंगे। हमारे देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें पार करने का समर्पण उनके विविध बैकग्राउंड और अनुभव से आता है। वे अमेरिका के लोगों की सेवा करेंगे और बेहतर, न्यायपूर्ण और संयुक्त देश तैयार करने में मदद करेंगे।’

आपको बता दें कि जो बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्‍ट्रपति होंगे। जो  बाइडन के राष्ट्रपति बनने के साथ उपराष्ट्रपति के पद तक पहली बार भारतीय मूल की कोई महिला पहुंची है। भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगी।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts