6 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, यूपी में राम नाईक की जगह लेंगी आनंदी बेन पटेल

यी दिल्ली। केंद्र सरकार की सहमती से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। इससे पहले राम नाईक यूपी के राज्यपाल पद पर थे।

बदले गए ये 6 राज्यपाल

आनंदीबेन पटेल जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया।
रमेश बेस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
लालाजी टंडन जो बिहार के राज्यपाल थे, अब उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
फागु चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं नागालैंड में आर.एन रवी को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और नगालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts