बालासोर: ओडिशा रेल हादसा 233 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, घटनास्थल पर फैला हुआ है दर्दनाक मंजर

इस खौफनाक रेल हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक इस हादसे की वजह से 233 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी भी इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत और बचाव दल अभी भी अभियान चला रहा है।

सीएम पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक 

इस हादसे के बाद राज्यभर में एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। प्रदेश के सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा जबकि घायलों को 2-2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बीच रेल मंत्री अश्विन वैष्णव बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे के चलते गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को होने वाला था।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts