भोपाल मध्य प्रदेश: कोरोना पॉजिटव पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज

एक कोरोना पॉजिटव पत्रकार के खिलाफ लापरवाही के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल कोरोना वायरस को देश में आपदा घोषित कर दिया गया है और 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। पत्रकार की बेटी लंदन से लौटी थीं और बाद में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पत्रकार में भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया।

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
  • पत्रकार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उनकी बेटी कुछ दिन पहले ही लंदन से वापस आई थी
  • पत्रकार की बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी, कमलनाथ को इस बात का पता चला तो उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिय

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले और बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बतौर मुख्यमंत्री कमलनाथ की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह शामिल हुए थे। दरअसल पत्रकार की बेटी लंदन से लौटी थी और वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बाद में पत्रकार में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इस खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया।
सीएम हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 200 पत्रकार मौजूद थे। ऐसे में कई अन्य पत्रकारों ने भी खुद को आइसोलेट किया है। दरअसल कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया है साथ ही इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गाय है। ऐसे में पत्रकार की लापरवाही के लिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

लंदन से लौटी थी बेटी

जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल आई। परिजनों ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से बात कर बेटी की दोबारा कोरोना जांच की मांग की। इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर लड़की के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया। जांच रिपोर्ट आने पर वो पॉजिटिव निकली।

खबर लिखे जाने तक मध्य प्रदेश में कोरोना के 33 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19 मामले केवल इंदौर जिले में हैं। शुक्रवार तक के अपडेट के मुताबक शाम को चार नए केस आए। इसमें से तीन मरीज इंदौर के और एक मरीज उज्जैन का है। राज्य में कोरोना की वजह से दो बुजुर्गों की मौत भी हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts