मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव: बीजेपी- 18-कांग्रेस- 9 और बीएसपी- 1 सीट पर आगे

नई दिल्लीः  मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार जहां मजबूत होती दिखाई पड़ रही है। वहीं कांग्रेस और कमल नाथ को झटका लगने की सम्भावना बन रही है। 

 

लगभग पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 18 , कांग्रेस 9 और बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। यही ट्रेंड बरकरार रहा तो भाजपा दो तिहाई सीटों को कांग्रेस से छीन सकती है। बम्पर मतदान के रुझान को देखा जाए तो ग्वालियर और चंबल इलाके को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। चुनावी रुझान यही रहे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो मजबूत होंगे लेकिन राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही गढ़ में कमजोर हो सकते हैं।

इस उपचुनाव में 12 मौजूदा मंत्रियों का भविष्य दांव पर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए 22 विधायकों में से 12 इस समय सरकार में मंत्री हैं, दो पूर्व मंत्री भी मैदान में हैं। मध्‍य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के चुनाव काफी महत्‍वपूर्ण बन गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए कम से कम 9 सीटें जीतना जरूरी है। वहीं, उपचुनावों का सबसे बड़ा कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों की पार्टी से बगावत थी। सिंधिया के समर्थकों को मंत्री पद मिल गया, वे खुद राज्यसभा के सदस्य बन गए, लेकिन बीजेपी में आने के बाद उपचुनाव उनकी लोकप्रियता का पहला टेस्ट है।

विधानसभा के उप-चुनाव के शुरुआती रुझान को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ का कहना है कि प्रदेश की जनता पर उनका भरोसा है कि जनता सच्चाई का साथ देगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि राज्य के कार्यकर्ता ने यह चुनाव लड़ा है, उनका परिश्रम रहा है। बड़े नेताओं ने मेहनत करने में कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा के पक्ष में भले ही शुरुआती बढ़त मिलती नजर आ रही है, मगर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस को जीत मिलेगी।

मतगणना का सिलसिला डाकमत पत्रों की गिनती के साथ हुआ, साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गिनती शुरु हुई।

राज्य में कुल 355 उम्मीदवार मैदान में है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा ने सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे। उसके अलावा सपा ने भी 14 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय किए थे।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts