24 घंटे में कोरोना: देश में पहली बार के 55 हजार से ज्यादा मामले

देश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में आज कोरोना (Coronavirus Update) संक्रमितों की संख्या में रिकॉड 55,079 बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 779  लोगों की मौतें हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस का एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 16 लाख के पार पहुंच गया है, वहीं मरने वाले की संख्या भी 35000 के पार पहुंच गया है। जुलाई में दस लाख से अधिक पॉजिटिव केस भारत में सामने आए हैं। 30 जून तक यानी शुरुआती चार महीनों की बात करें तो देश में कोरोना के कुल 5.68 लाख केस थे। वहीं, आज इसकी संख्या बढ़कर 16  लाख पार हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 16,38,871 है, जिसमें 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 5,45,318 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10,57,806 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड 55,079 नए मामले सामने आए। जबकि 779 लोगों की मौतें हुई। इससे पहले  गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 52,123 नए मामले सामने आए थे। जबकि 775 लोगों की मौतें हुई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से बताया गया कि 30 जुलाई तक 1 करोड़ 88 लाख 32 हजार 970 लोगों की COVID-19 सैंपल की जांच की जा चुकी है। गुरुवार को 6 लाख 42 हजार 588 लोगों की टेस्टिंग हुई।

बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 48,513 नए मामले सामने आए थे। जबकि 768 लोगों की मौतें हुई थी। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 47,704 नए मामले सामने आए थे। जबकि 654 लोगों की मौतें हुई थी। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए थे। जबकि 708 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 48,661 नए मामले सामने आए थे। जबकि 705 लोगों की मौतें हुई थी। शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों के 48,916 नए मामले सामने आए थे। जबकि 757 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 49,130 नए मामले सामने आए थे। जबकि  740 लोगों की मौतें हुई थी। गुरुवार को देश में कोरोना के  45,720  नए मामले सामने आए थे जबकि  1129 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को देश में कोरोना के 37,724 नए मामले सामने आए थे जबकि  548 लोगों की मौत हो गई थी।

ऐसे खतरनाक होते जा रहा है कोरोना…

– देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55,079 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 779 लोगों की मौतें हुई।

– गुरुवार को देश में कोरोना के 52,123 नए मामले सामने आए थे। जबकि 775 लोगों की मौतें हुई थी।

– बुधवार को देश में  कोरोना के 48,513 नए मामले सामने आए थे। जबकि 768 लोगों की मौतें हुई थी।

– मंगलवार को देश में कोरोना के 47,704 नए मामले सामने आए थे। जबकि 654 लोगों की मौतें हुई थी।

– सोमवार को देश में कोरोना के 49,931 नए मामले सामने आए थे। जबकि 708 लोगों की मौतें हुई थी।

– रविवार को देश में कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए थे। जबकि 705 लोगों की मौतें हुई।

– शनिवार देश में कोरोना के 48,916 नए मामले सामने आए थे। जबकि 757 लोगों की मौतें हुई थी।

– शुक्रवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 49,310 नए मामले सामने आए थे। जबकि 740 लोगों की मौतें हुई थी।

– गुरुवार को देश में कोरोना के 45,720 नए मामले सामने आए थे। जबकि 1129 लोगों की मौतें हुई थी।

– बुधवार को देश में कोरोना के 37,724 नए मामले सामने आए थे जबकि  548 लोगों की मौत हो गई थी।

– मंगलवार को देश में कोरोना के 37, 148 केस सामने आये थे जबकि 587  मरीजों की जान चली गई थी।

– सोमवार को देश में कोरोना के 40,425 केस सामने आये थे जबकि 681 मरीजों की जान चली गई थी।

– रविवार को देश में कोविड19  के  38,902 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 543 लोगों की मौत हुई थी।

– शनिवार को देश में कोरोना के 34,884 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 671 लोगों की मौतें हुई थी।

देश में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

दिन                                          मामले                         मौत

31 जुलाई                                   55,079                      779

30 जुलाई                                   52,123                      775

29 जुलाई                                    48,513                     768

28 जुलाई                                   47,704                      654

27 जुलाई                                  49,931                      708

26 जुलाई                                  48,661                      705

25 जुलाई                                 48,916                        757

24 जुलाई                                  49,310                      740

23 जुलाई                                  45,720                      1,129

22 जुलाई                                  37,724                       548

21 जुलाई                                  37, 148                      587

20 जुलाई                                  40,425                       681

19 जुलाई                                 38,902                         543

18 जुलाई                                 34,884                        671

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस से मौत के मामले में दुनियाभर में भारत पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। भारत से आगे अब बस चार देश ही बचे हैं, जिनमें अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन और मैक्सिको है। अमेरिका में कोरोना वायरस से जहां 155067 मौतें हुई हैं, वहीं ब्रिटेन में 45999, ब्राजील में 91377 और मैक्सिको में 45361 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा एक करोड़ 72  लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 6 लाख से 72 हजार ज्यादा हो गई है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर है। जबकि चौथे पायदान पर रूस है। पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से ज्यादा मामले हो गए हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts