देश में कोरोना: अब तक 35 मौतें-कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं

Big Breaking News:- नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 35 मौतें हुई हैं। सोमवार को संक्रमण से मौतों के 4 मामले सामने आए। महाराष्ट्र के पुणे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। गुजरात के भावनगर में 45 वर्षीय महिला की जान गई। उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार को हुई। यहां अब तक 6 लोगों मौत इस वायरस से हो चुकी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 4 जानें गई हैं। इनमें दो इंदौर और दो उज्जैन के रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाली 54 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। वह हाल ही में चेन्नई से इलाज करवाकर लौटी थी। राज्य में कोरोना से यह दूसरी मौत है।

किस राज्य में कब हुई संक्रमण से मौत

तारीखमौतेंराज्यउम्र
11 मार्चपहली मौतकर्नाटक76 साल
13 मार्चदूसरी मौतदिल्ली68 साल (महिला)
17 मार्चतीसरी मौतमहाराष्ट्र63 साल (महिला)
18 मार्चचौथी मौतपंजाब70 साल
21 मार्च5वीं मौतमहाराष्ट्र63 साल
21 मार्च6वीं मौतबिहार38 साल
22 मार्च7वीं मौतगुजरात67 साल
23 मार्च8वीं मौतबंगाल57 साल
23 मार्च9वीं मौतहिमाचल68 साल
24 मार्च10वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल
25 मार्च11वीं मौततमिलनाडु54 साल
25 मार्च12वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल (महिला)
25 मार्च13वीं मौतगुजरात85 साल (महिला)
26 मार्च14वीं मौतकश्मीर65 साल
26 मार्च15वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल
26 मार्च16वीं मौतकर्नाटक75 साल (महिला)
26 मार्च17वीं मौतराजस्थान73 साल
26 मार्च18वीं मौतगुजरात70 साल
26 मार्च19वीं मौतराजस्थान60 साल
26 मार्च20वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल
27 मार्च21वीं मौतकर्नाटक65 साल
27 मार्च22वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल (महिला)
28 मार्च23वीं मौतकेरल69 साल
28 मार्च24वीं मौतगुजरात46 साल
28 मार्च25वीं मौतमहाराष्ट्र85 साल
28 मार्च26वीं मौततेलंगाना75 साल
29 मार्च27वीं मौतजम्मू-कश्मीर62 साल
29 मार्च28वीं मौतगुजरात45 साल
29 मार्च29वीं मौतमहाराष्ट्र40 साल (महिला)
29 मार्च30वीं मौतमहाराष्ट्र45 साल
29 मार्च31वीं मौतपंजाब62 साल
30 मार्च32वीं मौतबंगाल54 साल (महिला)
30 मार्च33वीं मौतगुजरात45 साल (महिला)
30 मार्च34वीं मौतमहाराष्ट्र52 साल
30 मार्च35वीं मौतमध्य प्रदेश41 साल

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ा, राज्य में 4 की जान गई, दो इंदौर और दो उज्जैन के रहने वाले थे
  • मध्य प्रदेश के अलावा सोमवार को गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में एक-एक संक्रमित की जान गई

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    Related posts

    Leave a Comment