दुनिया में कोरोना :194 देशों में 19 हजार 744 मौतें

वॉशिंगटन. दुनिया के 194 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 20,494 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 52 हजार 171 संक्रमित हैं। 1 लाख 11 हजार 942 मरीज ठीक भी हुए। इटली और स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बुधवार देर रात भारतीय मूल के मशहूर शेफ फ्लॉयड कार्डोज का कोरोना संक्रमित होने के कारण अमेरिका में निधन हो गया। वहीं, ब्रिटेन के क्लेरेंस हाउस (रॉयल रेसिडेंस) के मुताबिक, 71 साल के प्रिंस चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बुधवार रात कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं।

स्पेन : उप प्रधानमंत्री भी संक्रमित

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बुधवार रात कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल्वो की सेहत चार दिन से नासाज थी। वो घर से ही आईसोलेशन में सरकारी कामकाज कर रही थीं। बुधवार रात उनकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्पेन सरकार ने काल्वो के स्टाफ और उनके संपर्क में जो दूसरे लोग आए हैं, उन सभी को क्वारेन्टाइन में जाने का आदेश दिया है। एक मेडिकल बोर्ड इन सभी की निगरानी करेगा। स्पेन में बुधवार रात तक कुल 47,610     मामले सामने आए। 3,434 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

फ्लॉयड नहीं रहे

भारतीय मूल के मशहूर शेफ फ्लॉयड कार्डोज का 18 मार्च को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में कोरोना टेस्ट किया गया था। इसका रिजल्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद से 59 साल के फ्लॉयड का न्यूजर्सी में इलाज चल रहा था। उनकी कंपनी हंगर इंक ने एक बयान में कहा, “बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि शेफ फ्लॉयड कार्डोज का 25 मार्च को निधन हो गया है। वो अपने परिवार में मां बेरिल, पत्नी बरखा और दो बेटों जस्टिस और पीटर को छोड़ गए हैं।”

https://twitter.com/WHO/status/1242738384772239360

प्रिंस चार्ल्स 12 मार्च को क्वीन से मिले थे, 13 मार्च को संक्रमित हुए 

डॉक्टरों के अनुसार प्रिंस चार्ल्स 13 मार्च को कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। चार्ल्स ने बताया कि वह 12 मार्च को आखिरी बार अपनी मां क्वीन एलिजाबेथ- द्वितीय से मिले थे। रॉयल हाउस की ओर से बताया गया कि क्वीन का स्वास्थ्य अच्छा है। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उनका टेस्ट कराया जाएगा की नहीं। क्वीन 93 साल की हैं और उनके पति प्रिंस फिलिप 98 साल के हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts