दुनिया में कोरोना: 45 हजार 538 लोगों की मौत-मुश्किल में न्यूयॉर्क

दुनियाभर में कोरोनावायरस से नौ लाख 11 हजार 570 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 90 हजार 912 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब तक 45 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान सिर्फ यूरोप में गई है। स्पेन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। नौ हजार लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल ने देश में एक से दो लाख मौतों की आशंका को खारिज कर दियाा है। उनके मुताबिक, अमेरिकी चाहें और प्रयास करें तो यह आंकड़े कभी सच साबित नहीं होंगे। अमेरिका में बुधवार देर रात संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख दो हजार 336 हो गया है। कुल 4 हजार 454 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका : हौसला रखने की सलाह
कुछ विशेषज्ञों ने अमेरिका में कोरोना से 2 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। इनमें राष्ट्रपति ट्रम्प की कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर डॉक्टर फौसी भी शामिल हैं। लेकिन, अमेरिकी सर्जन जनरल डॉक्टर जेरोम एडम्स ने इस आशंका को खारिज कर दिया है। बुधवार रात एनबीसी को दिए इंटरव्यू में एडम्स ने देश को सब्र और संयम की सलाह दी। कहा, “जो आशंकाएं (अमेरिका में मौतों के मामले में) जताई जा रहीं है, वो बेहद चिंताजनक हैं। लेकिन, ये हमारी सच्चाई नहीं बनेंगी। हमें सिर्फ अपना योगदान देना- घर में रहिए और सोशल डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन कीजिए। मैं फिर कह रहा हूं कि किसी भी आशंका को गलत साबित करना हमारी ही जिम्मेदारी है।”

ब्रिटेन : एक दिन में 563 लोगों की मौत
बुधवार को ब्रिटेन में 563 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। यहां 24 घंटे में मौतों के लिहाज से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर के मुताबिक, 4324 नए केस सामने आए हैं। सरकार शुक्रवार को हालात की समीक्षा करेगी।

तीन देशों को मदद देगा भारत
भारतीय वायुसेना सी-130जे सुपर हरक्युलिस कार्गो एयरक्राफ्ट जल्द ही मालदीव पहुंचेगा। इसमें वहां की सरकार के लिए मेडिकल इक्युपमेंट्स और दूसरे जरूरी सामान होंगे। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक पड़ोसी देशों को कोरोना संकट से निपटने में हरसंभव मदद दी जाएगी। नेपाल को भी इसी तरह की मदद भेजी जा रही है।

इटली: मंगलवार को 66 डॉक्टरों की मौत
worldometers.info के मुताबिक, इटली में अब तक कुल 66 डॉक्टरों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले यह आंकड़ा 43 बताया गया था। कुल मिलाकर 8,956 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 हजार से ज्यादा हेल्थ वर्कर संक्रमित हैं। इनमें से कुछ अब स्वस्थ हैं।

स्पेन: नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ कोरोना पॉजिटिव
स्पेन में बुधवार को 589 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक आठ हजार 464 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चीन: कोई केस नहीं, केवल 5 मौतें
चीन में मंगलवार को संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां केवल पांच लोगों की मौत हुई। स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। कोरोनावायरस के एपिसेंटर रहे वुहान में अभी भी आंशिक लॉकडाउन है। हालांकि, ट्रेन और उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 8 अप्रैल को लॉकडाउन यहां से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

द. अफ्रीका: भारतीय मूल की वायरोलॉजिस्ट की मौत

दक्षिण अफ्रीका में वायरोलॉजिस्ट गीता राम जी की कोरोनावायरस से मंगलवार को मौत हो गई। वह देश में इस महामारी मरने वाली पहली भारतीय हैं। द. अफ्रीका में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1353 लोग संक्रमित हैं। 64 वर्षीय रामजी एक हफ्ते पहले ही लंदन से लौटी थीं, उस समय उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे।

ऑस्ट्रेलिया: 60 न्यूजपेपर की प्रिंटिंग बंद
ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस से दस हजार 180 लोग संक्रमित हैं, जबकि 128 लोगों की मौत हो चुकी है। रूपर्ट मर्डोक के ऑस्ट्रेलियाई प्रमुख मीडिया समूह न्यूज कॉर्प ने बुधवार को घोषणा की कि वह लगभग 60 क्षेत्रीय समाचार पत्रों को छापना बंद कर देगा। क्योंकि कोरोना की वजह से विज्ञापन नहीं मिल रहा। समूह को नुकसान हो रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम होते रहेंगे।

पाकिस्तान: पंजाब और सिंध में ज्यादा मामले

पाकिस्तान में पंजाब (740) और सिंध प्रांत (676) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। देश में अब तक 2119 केस सामने आ चुके हैं। मंगलवार को पंजाब में 18 नए मामले मिले। वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 148 और इस्लामाबाद में 58 केस सामने आए हैं। यहां 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ी चुनौती’

कोरोना पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोनावायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम यूएन के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं।

10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका2, 05,0354,5168,745
इटली1,10,57413,15516,847
स्पेन102,1369,05322,647
चीन81,5543,31276,238
जर्मनी76,54485818,700
फ्रांस52,1283,523 9,444
ईरान47,5933,03615,473
ब्रिटेन25,1501,793179
स्विट्जरलैंड16,6054332,967
बेल्जियम13,9648282,132

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts