दुनिया में कोरोना: अब तक 53.66 लाख संक्रमित-स्पेन में पांच दिन से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 53 लाख 66 हजार 267 लोग संक्रमित हैं। 21 लाख 89 हजार 033 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 42 हजार 164 हो गया है।  स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ ने शनिवार को दो अहम ऐलान किए। पहला- देश में जुलाई से विदेशी पर्यटक देश आ सकेंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां जारी हैं। दूसरा- मंगलवार से 10 दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। यह उन लोगों की याद में होगा जिन्होंने महामारी में जान गंवाई है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका16,55,67098,1454,38,562
रूस3,35,8823,3881,07,936
ब्राजील3,40,83721,6781,35,430
स्पेन2,81,90428,6281,96,958
ब्रिटेन2,57,15436,675उपलब्ध नहीं
इटली2,29,32732,7351,38,840
फ्रांस1,82,21928,28964,209
जर्मनी1,79,7138,3521,59,000
तुर्की1,54,5004,2761,16,111
ईरान1,33,5217,359102,276

स्पेन : जुलाई से आ सकेंगे विदेशी पर्यटक
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ ने शनिवार को कहा कि जुलाई से देश में विदेशी पर्यटक फिर आ सकेंगे। इसके अलावा यहां की मशहूर फुटबॉल लीग ला लीगा भी 8 जून से शुरू हो जाएगी। सांचेझ ने कहा, “हमने पूरी सुरक्षा के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे देशों के वो लोग जो हमारे यहां छुट्टियां मनाने आना चाहते हैं, हम जुलाई की शुरुआत से उनका स्वागत करने तैयार हैं।”

स्पेन : 10 दिन मनाया जाएगा शोक
प्रधानमंत्री सांचेझ के मुताबिक, देश में कोविड 19 की वजह से मारे गए लोगों को 10 दिन तक श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह क्रम मंगलवार से शुरू होगा। इससे संबंधित एक आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। सांचेझ ने कहा- यह हमारे देश में अब तक की सबसे ज्यादा दिन चलने वाला शोक काल होगा। सरकार गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना भी शुरू करने पर भी विचार कर रही है। इससे आठ लाख 50 हजार लोगों को फायदा होगा।

वियतनाम : पांच दिन से कोई मामला नहीं
वियतनाम में बीते पांच दिन से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। यह जानकारी शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने दी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 14 हजार 700 लोगों पर या तो नजर रखी जा रही है या उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। देश में अब तक किसी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। यहां अब तक कुल 324 कन्फर्म केस हैं। 267 रिकवर यानी स्वस्थ हो चुके हैं। 57 एक्टिव केस हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

    Related posts

    Leave a Comment