कोरोना संक्रमण: अमृतसर स्वर्ण मंदिर पद्मश्री निर्मल खालसा का निधन

अमृतसर. स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल खालसा की कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार तड़के मौत हो गई। उन्हें मंगलवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनके संपर्क में आई पत्नी, दोनों बेटियों, एक बेटे, एक ड्राइवर, दो सेवादारों, दो साथी रागियों समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। इसके अलावा एक साथी रागी के परिवार के पांच सदस्यों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने पूरा इलाका सील कर दिया है।

अमेरिका से घर पर मेहमान आने की सूचना
फिलहाल, अभी यह पता नहीं लग पाया है कि निर्मल रागी कैसे संक्रमित हुए थे। हालांकि, पता चला है कि तीन मार्च को उनके घर पर अमेरिका से कुछ मेहमान आए थे। नवंबर में निर्मल रागी के ब्रिटेन जाने के बारे में भी पता चला है। अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि उन्हें अस्थमा की शिकयत थी। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैला। 19 मार्च को निर्मल सिंह कीर्तन समागम के लिए चंडीगढ़ भी गए थे, जहां 100 लोगों की गैदरिंग हुई थी। 20 मार्च को अमृतसर लौटे और उनका तबीयत खराब होने पर उनका चेकअप हुआ था।

2009 में मिला था पद्मश्री अवार्ड
निर्मल रागी को 2009 में पद्मश्री अवार्ड मिला था। वह गुरुबानी के जाने-माने गायक थे। दुनियाभर में कीर्तन समागम में जाते थे। पंजाब में अब पॉजिटिव केस की संख्या 46 हो गई है। वहीं, संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा पांच पर पहुंच गया है। पंजाब में अब तक 1260 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1149 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 65 की रिपोर्ट का इंतजार है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts