कोरोना लॉकडाउन: जैकलीन के साथ समय बिता रहे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान इन दिनों घर में ही अपना सारा समय बिता रहे हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान और उनके भांजे आहिल की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वो फार्म हाउस में समय बिताते दिख रहे थे। अब सलमान की दूसरी वीडियो सामने आई है जिसमें वो अपनी दोस्त जैकलीन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सेल्फ क्वारैंटाइन के समय दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं।

सलमान खान के एक फैन पेज ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक्ट्रेस जैकलीन और सलमान किसी शख्स से फेसटाइम करते दिख रहे हैं। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह हैं। हालांकि बादशाह का चेहरा वीडियो में सामने नहीं आया है।

वीडियो में जैकलीन 26 मार्च को रिलीज हुए अपने गाने गेंदा फूल का जिक्र करती हुईं भी नजर आ रही हैं। जैकलीन सलमान से उनके गाने ‘गेंदा फूल’ की माउथ पब्लिसिटी करने को कह रही हैं लेकिन सलमान इस गाने के नाम का मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो में जैकलीन ने बताया कि उनका गाना अगले दिन रिलीज होगा जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये 25 मार्च का वीडियो है

https://www.instagram.com/p/B99yv63BH8R/?utm_source=ig_embed

इससे पहले भी सलमान की बहन अर्पिता ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सलमान भांजे आहिल का हाथ थामे हुए पनवेल के फार्महाउस में घूम रहे थे। खबरों की मानें तो सलमान ‘राधे’ फिल्म की शूटिंग रुक जाने के बाद से ही अपनी बहन अर्पिता की फैमिली और कुछ करीबी दोस्तों के साथ फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके माता-पिता गेलेक्सी अपार्टमेंट में ही हैं।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts