कोरोना वायरस देश में: 12 घंटों में 240 मामले आए सामने,अब तक 1637 पॉजिटिव

कोरोना वायरस के कहर के बीच देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1600 पार कर गई है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इससे पहले बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। मंत्रालय ने मंगलवार को दिए आंकड़े में कहा था कि कोविड-19 के सक्रिय मामले अभी 1238 हैं जबकि तीन मौत हुईं हैं जिनमें से दो पंजाब में और एक महाराष्ट्र में है।

 

– मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी एक शख्स की कोरोना से मौत हुई है।

– राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर भी COVID-19 वायरस से संक्रमित पाई गई है। इस बात की पुष्टि होने के साथ ही डॉक्टर सेल्फ क्वारंटाइन में चली गई है।

– महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में 16 और पुणे में दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह राज्य में अब तक 320 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 12 हो चुकी है।

 महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौत (12) हुई हैं जबकि गुजरात में (6), कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश में (3-3) दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर में (2-2) लोगों की जान गई हैं। केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी से एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है।

 दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97, कर्नाटक में 83 तथा तेलंगाना में 79 मामने सामने आए हैं। राजस्थान व तमिलनाडु में कोविड-19 के 74-74 मामले हैं, गुजरात में 73 तथा जम्मू कश्मीर में 54 मामले अब तक सामने आए हैं।

 मध्य प्रदेश में 47 मामले, पंजाब में 41 तथा हरियाणा व आंध्र प्रदेश से 40-40 मामले सामने आए हैं। बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले मिले हैं जबकि बिहार में 15, लद्दाख और चंडीगढ़ में 13-13 लोग इससे संक्रमित मिले हैं।

– अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 10 मामले मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आठ तथा उत्तराखंड से अब तक सात मामले सामने आए हैं।

 गोवा में अब तक पांच मामले मिले हैं जबकि हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन लोग इसकी चपेट में आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और मिजोरम में एक-एक व्यक्ति इससे संक्रमित है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts