धनतेरस :पर क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त? भूलकर भी घर ना लाएं ये चीजें

नई दिल्ली:  हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्त्व है, वैसे तो सभी त्योहार एक दिन के लिए आते हैं, लेकिन दिवाली ही एक ऐसा त्योहार है जो पूरे पांच दिन के लिए आता है. हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक दिवाली का आगमन धनतेरस जैसे विशेष दिन के साथ होता है. धनतेरस का विशेष त्योहार कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इसी दिन प्रदोष व्रत रखने का भी विशेष महत्त्व हैं, भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत विशेष रूप से रखा जाता है, वहीं धनतेरस को धनत्रयोदशी नाम से भी जाना जाता है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरी देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, तभी से धनतेरस का विशेष त्योहार मनाया जाता है और धनतेरस जैसे शुभ दिन पर धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है. यही वजह है कि, गृहस्थ जीवन के लिए धनतेरस महत्त्वपूर्णं त्योहार माना जाता है.

धनतेरस 2022 डेट:-
त्रयोदशी तिथि  22 अक्टूबर को है, हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार यानी 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है, जो अगले दिन यानी की 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग
इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है. ऐसा माना जाता है कि, त्रिपुष्कर योग किए गए कामों में सफलता तो हासिल होती ही है साथ ही इसका तीन गुना फल भी प्राप्त होता है. त्रिपुष्कर योग दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए 2022:-
भगवान धनवंतरी को पीतल धातू का आराध्य माना गया है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. पीतल के अलावा धनतेरस में सोना ,चांदी , तांबे का सामान, झाड़ू , नमक , बर्तन खरीदना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन नया धातु खरीदने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है, माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए 2022 :-
धनतेरस में सबकुछ खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में खरीदीरी से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको किन चीजों की खरीदारी से परहेज करना चाहिए. धनतेरस के दिन जो चीजें नहीं खरीदी जाती उनमें लोहे का सामान, स्टील का सामान, नई कार , कांच से बनी चीज़े , धार वाली चीजें, नकली आभूषण इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए.

 

धनतेरस में कब करें खरीदारी 2022 :-
धनतेरस जैसे शुभ मुहुर्त पर त्रयोदशी तिथि का ध्यान रखते हुए, शनिवार यानी 22 अक्टूबर को 4 बजकर 13 मिनट के बाद 23 अक्टूबर यानी की रविवार को 4 बजकर 45 मिनट से पहले ही खरीदारी कर लें.

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment