सर्दियों में करें खजूर का सेवन, हड्डियां मजबूत होने के साथ ही ये 7 बीमारियां भी रहेंगी दूर

सर्दियों में खजूर का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

सर्दियों में खजूर का सेवन करने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे ‘वंडर फ्रूट’ भी कहा जाता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन्स पाया जाता है जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। खास बात ये है कि इस ड्राई फ्रूट का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। कुछ लोग ताजा खजूर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ दूध के साथ शेक बनाकर पीते हैं। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में खजूर का सेवन करना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है।

सर्दियों में करें खजूर का सेवन, दूर रहेंगी ये बीमारियां 

पाचन सही रहता है

खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना 3-4 खजूर भिगोकर खाने से डाइजेशन सही रहता है।

हड्डियां मजबूत बनती हैं

खजूर में पाया जाने वाला कैल्शियम, पौटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर और सेलेनियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

बॉडी में बनी रहती है एनर्जी

खजूर कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर में एनर्जी लेवल को मेंटेन करने का भी काम करता है।

दूर होती है खून की कमी 

नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। आप खजूर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

नहीं लगेंगे दांतों में कीड़े 

खजूर में फ्लोरीन नामक तत्व पाया जाता है जो दांतों से प्‍लाक हटाकर इन्हें कैविटी से बचाता है। यही नहीं यह टूथ इनेमल को भी मजबूती देता है।

स्‍किन और बालों के लिए फायदेमंद 

विटामिन C से भरपूर होने के कारण खजूर त्‍वचा के लचीलेपन को बरकरार रखता है जिससे स्किन कोमल बनी रहती है। यह बालों को भी स्‍वस्‍थ बनाए रखता है।

बढ़ती है आंखों की रोशनी 

रोजाना खजूर का सेवन करना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts