लड़कियों के लिए वरदान है गुलकंद 3 बड़ी परेशानियां छूमंतर

अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला गुलकंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में पित्त दोष के कारण उत्पन्न होने वाली सभी बीमारियों के इलाज के लिए गुलकंद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गुलकंद में मौजूद कई गुणों की वजह से व्यक्ति को सुस्ती, खुजली, बदन दर्द, थकान के साथ-साथ जलन की वजह से उत्पन्न होने वाली बीमारियों में राहत मिलती है। इतना ही नहीं गुलकंद का इस्तेमाल करने से महिलाओं को सेहत से जुड़ी अपनी 5 बड़ी समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं इसके कई फायदे।

टमी को रखें हैप्पी-
गुलकंद का सेवन करने से पेट में एसिडिटी पैदा नहीं होती है। यह पेट की गर्मी को कम करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आंतों के अल्सर और सूजन में भी राहत मिलती है। का इलाज करता है और लिवर को मजबूत करता है। यह भूख और पाचन में सुधार करता है।

त्वचा के लिए वरदान गुलकंद-
गुलकंद का सेवन करने से स्वचा से जुड़ी प्रॉब्‍लम्‍स जैसे दाग-धब्‍बे दूर होते हैं। यह चेहरे की
सूजन और आंखों की लाली को कम करके मुंह के छालों का भी इलाज करता है।

प्रजनन में भी सहायक-
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली हैवी ब्‍ल‍ीडिंग और ल्यूकोरिया जैसी परेशानी का भी इलाज करता है। रोजाना एक चम्मच गुलकंद का सेवन करने से आपको इन सभी समस्‍याओं से मुक्ति मिल सकती है।

गुलकंद लेने का तरीका
इसके फायदे पाने के लिए आपको बस दिन में 2 बार इसकी एक चम्‍मच लेनी हैं। आप चाहे तो इसे लस्सी, जूस, मिल्कशेक, आइसक्रीम या गुलाब की चाय में मिला सकती हैं।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts