499 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग-सर्वार्थसिद्धि एवं अमृतसिद्धि योग में मनाया जाएगा होली का त्योहार

इस बार होली पर 499 वर्षों बाद दुर्लभ योग बन रहा है। 29 मार्च को होली वाले दिन कन्या राशि में चंद्र विराजमान रहेंगे। गुरु शनि दोनों अपनी ग्रह राशियों में रहेंगे। रंगों का त्योहार होली इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में मनाया जाएगा। इस दौरान अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिषविद् बताते हैं कि इस बार होली पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस तरह से ग्रहों का योग 499 साल पहले तीन मार्च, 1521 को बना था। होली इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी। होली पर अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। 

होलाष्टक में फैलती है नकारात्मक ऊर्जा, पूजा-पाठ का विशेष महत्व
होलाष्टक के दौरान ग्रहों की नकारात्मकता बढ़ने से आठ दिन तक वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्र के कमजोर होने के कारण इस दौरान जातक की निर्णय क्षमता कम हो जाती है। होलाष्टक के दौरान पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। होलाष्टक के समय में मौसम में बदलाव होता है, इसलिए दिनचर्या को काफी अनुशासित रखें। पंचांग के अनुसार होलाष्टक का आरंभ 22 मार्च से हो जाएगा। इस दिन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान होंगे और इस दिन आद्रा नक्षत्र भी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार होलाष्टक का समापन होलिका दहन के दिन हो जाता है। होलाष्टक के दौरान विवाह का मुहूर्त नहीं होता इसलिए इन दिनों में विवाह जैसा मांगलिक कार्य संपन्न नहीं करना चाहिए। नए घर में प्रवेश भी इन दिनों में नहीं करना चाहिए। भूमि पूजन भी इन दिनों में न ही किया जाए तो बेहतर है। नवविवाहिताओं को इन दिनों में मायके में रहने की सलाह दी जाती है। हिंदू धर्म में 16 प्रकार के संस्कार बताए जाते हैं, इनमें से किसी भी संस्कार को संपन्न नहीं करना चाहिए।

होलाष्टक में नहीं हाेंगे शुभ कार्य

हिंदू धर्म के अनुसार होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। यही कारण है कि शादी, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्य इस दौरान नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस दिन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन आद्रा नक्षत्र रहेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो वृष राशि में राहु और मंगल, वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में गुरू और शनि, कुंभ राशि में बुध और मीन राशि में सूर्य व शुक्र विराजमान रहेंगे। होलाष्टक का समापन होलिका दहन 28 मार्च काे हाेगा। रंगों की होली 29 मार्च को खेली जाएगी।

भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा लाभ

होलाष्टक में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ खरमास का आरंभ हो चुका है। खरमास में मांगलिक कार्याें को करना शुभ नहीं माना जाता है‌‌। लेकिन हाेलाष्टक के दाैरान भगवान विष्णु की पूजा से मनचाहा फल प्राप्त किया जा सकता है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment