भारत और चीन: ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश पर MEA का बयान- राजनयिक स्तर पर चीन से बातचीत जारी

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पोशकश की थी। आज विदेश मंत्रालय ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करने के लिए चीनी पक्ष के साथ बातचीत चल रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारे सैनिकों ने सीमा प्रबंधन के लिए बहुत जिम्मेदार रुख अपनाया है। चीन के साथ द्विपक्षीय समझौते में रखी गई प्रक्रियाओं का भारतीय सैनिक सख्ती से पालन कर रहे हैं।

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कल यानी बुधवार को मध्यस्थता की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने दोनों देशों से कहा है कि हम सीमा विवाद को लेकर मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर यह बात कही थी।

हाल के दिनों में लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं ने अपनी उपस्थिति काफी हद तक बढ़ाई है। यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच दो अलग-अलग, तनातनी की घटनाओं के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी तनाव बढ़ने और दोनों पक्षों के रुख में कठोरता आने का स्पष्ट संकेत देता है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts