भारत देश: स्वतंत्रता दिवस 2022: आज देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भारत देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्र को संबोधित करेंगी. उनका संबोधन शाम 7 बजे से होगा. इस संबोधन का सजीव प्रसारण सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के सभी चैनलों…

भारत देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्र को संबोधित करेंगी. उनका संबोधन शाम 7 बजे से होगा. इस संबोधन का सजीव प्रसारण सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का प्रसारण होगा. उनका भाषण पहले हिंदी में प्रसारित किया जाएगा. इसके बाद अंग्रेजी भाषा में. यही नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भाषण का प्रकाश आकाशवाणी पर भी किया जाएगा. जो रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा. राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारत देश की आजादी की यात्रा पर भी अपनी बात रख सकती हैं.

हर घर तिरंगा को मिले समर्थन से प्रधानमंत्री गदगद

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि वह देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ (Har ghar tiranga) अभियान को “अद्भुत प्रतिक्रिया” से “खुश और गौरवान्वित” हैं. उन्होंने आगे नागरिकों से अभियान के लिए समर्पित आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने आगे देश भर में आयोजित कार्यक्रमों की झलकियां साझा कीं. अब तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ दो करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं.

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment