झारखंड: हेमंत सोरेन आज संभालेंगे झारखंड की गद्दी

झामुमो नेता हेमंत सोरेन रविवार (29 दिसंबर) को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राज्य में सरकार गठन की गहमागहमी के बीच शनिवार (28 दिसंबर) को राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के रांची पहुंचते ही प्रदेश के नेताओं ने उनसे पेंच वाले मुद्दों को जल्दी से जल्दी सुलझाने का आग्रह किया। खासकर कांग्रेस कोटे से रविवार (29 दिसंबर) को मंत्री की शपथ लेने वाले नेता के नाम तय करने के लिए कहा। प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं रामेश्वर उरांव,आलमगीर आलम और राजेंद्र सिंह के बीच इसे लेकर होड़ थी। आरपीएन सिंह चार बजे हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे।

साधा सियासी संतुलन, आज पहली कैबिनेट करेंगे
हेमंत सरकार में स्टीफन मरांडी और रामेश्वर उरांव को उपमुख्यमंत्री बनाकर सियासी संतुलन साधा गया है। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदिवासी राजनीति के विरासत के प्रतीक हैं। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक रविवार (29 दिसंबर) की शाम करेंगे। पहली बैठक में विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर के नाम की अनुशंसा होगी।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts