लखनऊ: जनता आगे भी कर्फ्यू के लिए तैयार रहे..

  • मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर से, अधिकारी लखनऊ से कर्फ्यू की निगरानी कर रहे
  • रविवार सुबह 6 से रात 10 बजे तक प्रदेश में मेट्रो, रोडवेज और सिटी ट्रांसपोर्ट बंद
  • ‘डायल 112’ की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तीन शिफ्ट में काम करेंगे

लखनऊ. जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। पेट्रोल पंप भी सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट रहेगी। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर में दुकानें बंद हैं। राजधानी के 57 प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात है। पुलिस जगह-जगह लोगों को कोरोना से जुड़े जरूरी निर्देश दे रही है। वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं, वे यहीं से अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। शाम 5 बजे गोरखधाम मंदिर से घंटी बजाकर हौंसला बढ़ाएंगे। योगी ने कहा है कि संयम, सजगता, जागरुकता से महामारी के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। कोरोना हारेगा- भारत जीतेगा। प्रदेश में कोरोनावायरस के 27 केस सामने आए हैं। इनमें से 11 ठीक हो चुके हैं। हमें आगे भी कर्फ्यू के लिए तैयार रहना होगा।

अपडेट्स…

  1. लखनऊ के हजरतगंज की सभी दुकानें बंद है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा सड़क पर एक-दो लोग ही दिखे। गोमतीनगर में सभी दुकानें बंद हैं। लोहिया चौराहे पर भी सन्नाटा है। हालांकि, लोहिया पथ पर गाड़ियों की कुछ चहल-पहल दिखी। रविंद्र पल्ली जाने वाली सड़क पूरी तरह खाली। राजधानी के 57 प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात है। पुलिस कमिश्नर ने जगह-जगह पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
  2. वाराणासी में विश्वनाथ मंदिर के आसपास केवल सुरक्षाकर्मी नजर आए। बैजनत्था मंदिर के पास रथ यात्रा मार्ग पर सभी दुकानें बंद मिलीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, दूध-दवा और अन्य जरूरी समानों के लिए कुछ दुकानें खुली हैं।
  3. गोरखपुर में जनता कर्फ्यू का असर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। यहां के गोलघर चौराहा पर आम दिनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। लेकिन आज पूरी तरह की दुकानें बंद है। रविवार अक्सर ये मार्केट बंद रहती है। फिर चहल पहल जरूर रहती है। लेकिन कभी भी इस तरीके से बंद का असर नहीं दिखा।
  4. मेरठ में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। यहां कैंट, आबूलेन मार्केट, रेलवे रोड, यूनिवर्सिटी रोड आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा है। सुबह 7 बजे तक लोगों ने अपने सभी जरूरी काम निपटा लिए।
  5. ताजनगरी आगरा में सुबह 7 बजे से सन्नाटा पसरा है। यहां के जनक पार्क, भगत सिंह पार्क और कन्हैया पार्क में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। लेकिन आज सूना पड़ा हुआ है। रेलवे, बस स्टेशन पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। चाय-पान की दुकानें बंद हैं।
  6. झांसी में कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों में कैद हैं। झांसी रेलवे स्टेशन सूना पड़ा है। स्टेशन पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जा रही है। बाजार, मंडियों में सन्नाटा है। झांसी के साथ पड़ोस के जनपद बांदा, हमीरपुर, जालौन में भी जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है।
वाराणसी में सुबह 6 बजे ही लोग दूध लेने दुकानों पर पहुंच गए।

गोरखपुर और लखनऊ से निगरानी

योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर गोरखपुर गए हैं। कोरोना के कारण किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। योगी गोरखधाम मंदिर से ही अफसरों को निर्देश देंगे। उधर, गृह विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ से दिनभर के घटनाक्रम पर नजर रखेंगे। राज्य में इमरजेंसी सेवाएं जैसे- डायल 112 और जिला अस्पताल अलर्ट पर हैं। इससे पहले योगी ने समीक्षा बैठक में कहा था कि प्रदेश में जरूरी चीजों की कोई किल्लत नहीं है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाने-पीने का सामान, सेनिटाइजर, मास्क और दवाइयां उपलब्ध हैं। लोग दुकानों पर लाइन लगाकर खड़े न हों। हमारा उद्देश्य सिर्फ भीड़ को इकट्ठा होने से रोकना है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts