महाराष्ट्र: करीब 12 की लोगों मौत पुणे में 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई. महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारिश और दीवार गिरने की घटनाओं में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वहीं, बुधवार को जिले में भारी वर्षा के बाद जल-जमाव वाले कई इलाकों से लगभग 10,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस के मुताबिक, मलबे में भी अभी कुछ लोग दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर के कात्रज, बीबेवाड़ी, सिंहगढ़ और सहकार इलाकों में पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप है। एनडीआरएफ की दो टीमें पुणे में और दो बारामती में तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुणे के खेड़-शिवपुर गांव में दरगाह में सो रहे पांच लोग बह गए। पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि पुरंदर इलाके से दो युवकों के लापता होने की खबर है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

पेड़ गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बीबेवाड़ी जाने वाला पुल टूटा

भारी बारिश से कई जगहों पर पेड़ और पोल गिर गए, जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लेक टाउन से बीबेवाड़ी जाने वाला पुल भी टूट गया। हालात को देखते हुए पुणे के कलेक्टर ने पुणे शहर के अलावा पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी है।

पुणे में 4 महीने पहले दीवार गिरने से 15 की मौत हो गई थी
इससे पहले जून में पुणे के कोंडवा इलाके में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी बिहार से मजदूरी करने यहां आए थे। घटना के बाद बिल्डर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts