महाराष्ट्र: अहमदनगर के सिविल अस्पताल में भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत

जिस समय आग लगी वहां कोरोना के 20 मरीज भर्ती थे और अब तक आग लगने से 10 की मौत हो गई है। आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग से 10 मरीजों की मौत हो गई है। ये आग सिविल हॉस्पिटल के आईसीयू यूनिट में लगी। जिस समय आग लगी वहां कोरोना के 20 मरीज भर्ती थे और अब तक आग लगने से 10 की मौत हो गई है।

आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है। आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है, लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

अहमदनगर में हुई इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

महाराष्ट्र सरकार ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU यूनिट में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई। एक गंभीर रूप से घायल है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का ‘फायर ऑडिट’ किया गया था कि नहीं। जो दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री आर्थिक मदद देंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1456892813392502785
    ssss

    Leave a Comment

    Related posts