मंडी भाव: सोयाबीन रिफाइंड, पाम तेल, अरहर के भाव में तेजी-उड़द मोगर हुआ सस्ता

इंदौर के खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन रिफाइंड 15 रुपये और पाम तेल के भाव पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। वहीं संयोगितागंज अनाज मंडी में तुअर दाल (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। आज उड़द मोगर 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

मंडी रेट-तेल तिलहन

  •  तिलहन: सोयाबीन 4250 से 4300, सरसों 5150 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल।
  •  तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1420 से 1440, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1065 से 1070
  • सोयाबीन साल्वेंट 1015 से 1020, पाम तेल 1020 से 1025 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
  • कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1400, कपास्या खली देवास 1400
  • कपास्या खली उज्जैन 1400, कपास्या खली खंडवा 1375
  • कपास्या खली बुरहानपुर 1375, कपास्या खली अकोला 2050 रुपये प्रति 60 किलो बोरी।

तुअर दाल के भाव में वृद्धि

  • दलहन: चना (कांटा) 4900 से 4950, चना दागी (डंकी) 4100 से 4200,
  • मसूर 5050 से 5100, मूंग 7200 से 7600, मूंग हल्की 6000 से 6500,
  • तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5700, महाराष्ट्र तुअर सफेद (अरहर) 6000 से 6100,
  • उड़द 7000 से 7500, हल्की 5000 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9200 से 9300, तुअर दाल फूल 9400 से 9500,
  • तुअर दाल बोल्ड 9700 से 9900, चना दाल 6000 से 6500, मसूर दाल 6200 से 6500
  • मूंग दाल 8700 से 9000, मूंग मोगर 9700 से 10200, उड़द दाल 9600 से 9900,
  • उड़द मोगर 9400 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • चावल: बासमती (921) 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6500 से 7000,
  • मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3000 से 5500, बासमती सैला 4500 से 6500,
  • कालीमूंछ 5000 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000,
  • परमल 2400 से 2600, हंसा सैला 2300 से 2500, हंसा सफेद 2100 से 2400,
  • पोहा 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts