मुंबई सुशांत सिंह राजपूत: एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की तलाश तेज

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। जहां बिहार पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। तो वहीं उन्हें इस बीच काफी मुश्किलें भी आ रही हैं। लेकिन मुश्किलों को दरकिनार कर बिहार पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही मामले की अधिक जानकारी के लिए पुलिस अब सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की तलाश में जुट गई है।

बिहार पुलिस का मानना है कि सिद्धार्थ पिठानी इस केस से जुड़ी कई अनकहीं बातों का खुलासा कर सकते हैं। जिससे कि पुलिस की जांच आसान हो सकती है। लेकिन सिद्धार्थ पिठानी का पता नहीं लग पा रहा है और इसका खुलासा खुद पटना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय सिंह ने किया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा,’सिद्धार्थ के साथ संपर्क करने की कोशिशें बेकार गई हैं। वह पुलिस के सामने नहीं आए हैं। अगर वह उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।’

हाल ही में सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। सिद्धार्थ ने बताया था कि सुशांत का परिवार उनपर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहा है।

बता दें कि इस केस की जांच 14 जून से ही की जा रही थी। लेकिन हाल ही में एक्टर के पिता केके सिंह ने बिहार में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद बिहार पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। वहीं केके सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिया चक्रवर्ती पर कई सारे इल्जाम लगाए है। जिनमें 15 करोड़ के हेरफेर का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चित है।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts