नई दिल्ली कोरोना: की संख्या कम हुई, एक दिन में 489 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली. कोरोनावायरस का संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बात कही। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 489 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। अब तक 4 हजार 861 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 361 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासिटामॉल से आंशिक प्रतिबंध हटाया

कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर भारत ने बड़ी पहल की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन और पैरासिटामॉल दवाओं के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटाया गया है। यह फैसला मानवीय आधार पर किया गया है। ये दवाएं उन पड़ोसी देशों को भेजी जाएंगी, जो भारत से मदद की आस रखते हैं। हालांकि, घरेलू जरूरतें पूरी होने के बाद स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर एक्सपोर्ट किया जाएगा। दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से गुहार लगाई थी कि बीमारी से निपटने के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की खेप भेजें।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र8915256
तमिलनाडु621513
दिल्ली525716
केरल327259
आंध्रप्रदेश30435
तेलंगाना3641133
राजस्थान3251225
उत्तरप्रदेश308321
कर्नाटक163420
मध्यप्रदेश2681511
गुजरात1651122
जम्मू-कश्मीर10924
प.बंगाल80610
हरियाणा110229
पंजाब7974
बिहार3219
चंडीगढ़1815
असम2700
लद्दाख1403
अंडमान-निकोबार1000
उत्तराखंड3104
छत्तीसगढ़1008
हिमाचल प्रदेश1821
गोवा700
ओडिशा4000
पुडुचेरी500
मणिपुर201
झारखंड400
मिजोरम100
अरुणाचल प्रदेश100
दादरा एवं नगर हवेली100
त्रिपुरा100

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

 

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

Idea TV News:- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें  पर लाइक और  पर फॉलो करें।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts