नीतीश ने राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया-कल बिहार के CM के रूप में लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आने के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी को लेकर आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए के नेता के रूप में चुन लिया गया है। मीटिंग के बाद  नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंच गए हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार कल 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।   

इधर एनडीए की बैठक के दौरान विधानमंडल के नेता के तौर पर सुशील मोदी के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि जो विधानमंडल का नेता होता है औपचारिक तौर पर वही डिप्टी सीएम होता है लेकिन अभी तक उपमुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। वहीं कटिहार के चुने गए विधायक तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं रेणु देवी को उपनेता के रूप में चुना गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा राजनाथ सिंह ने कर दी है। एनडीए की बैठक के बाद स्टेट गेस्ट हाउस में राजनाथ सिंह समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की बैठक चल रही है।

 

तार किशोर प्रसाद बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री, प्रबल संभावना

भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद एनडीए विधायक दल के उप नेता बने। सुशील कुमार मोदी ने एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में ही इसका प्रस्ताव रखा। इनके उप नेता बनने से उप मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रबल संभावना तार किशोर प्रसाद की हो गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 30 सालों में पार्टी ने हमें कई जिम्मेदारियां दी। विधायक दल के नेता, विरोधी दल के नेता से लेकर उप मुख्यमंत्री तक के पद पर रहा। मेरी दिली इच्छा है कि पार्टी का ही कोई विधायक उप नेता बने। उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि सुशील मोदी संभवतः मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हों। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

    Related posts

    Leave a Comment