प्रियंका गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सरकारी बंगला गुरुवार को खाली कर दिया। 31 जुलाई को उनके बंगले को खाली करने की समय सीमा खत्म हो रही थी। एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद उन्‍हें लोधी एस्‍टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। कहा जा रहा है कि अब वे गुरुग्राम में रहेंगी। वह गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में फ्लैट ले चुकी हैं। 

हालांकि पहले उनके लखनऊ में शिफ्ट होने की खबरें सामने आई थीं। अब प्रियंका गांधी का नया पता गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित आरालिया सोसायटी होगा। प्रियंका गांधी का सरकारी बंगला बीजेपी के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है।

सोसायटी को गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी बताया जाता है। उन्हें बिल्डर की ओर से सोसायटी में थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके ही उनकी अपनी सुरक्षा होगी। एसपीजी सुरक्षा के लिहाज से 1997 से प्रियंका गांधी को नई दिल्ली इलाके में लोधी एस्टेट का 35 नंबर बंगला मिला हुआ था।

पिछले साल उनकी एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड प्लस कर दी गयी। 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। देश में अब एसपीजी सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री के पास है।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts