प्रियंका ने कहा- न जीडीपी ग्रोथ है और न ही रुपया मजबूत

नई दिल्ली. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार भी गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

ग्रोथ रेट 6 साल में सबसे कम

मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी की विकास दर (ग्रोथ रेट) घटकर 5% रह गई है। यह 6 साल में सबसे कम है। इससे कम 4.3% जनवरी-मार्च 2013 में थी। पिछली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में गिरावट का जीडीपी ग्रोथ पर ज्यादा असर हुआ। इस सेक्टर की ग्रोथ घटकर 0.6% रह गई। जनवरी-मार्च में 3.1% थी। सरकार ने शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े जारी किए।

राहुल ने भी सरकार पर आरबीआई का धन हड़पने का आरोप लगाया था

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 27 अगस्त को कहा था कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री आर्थिक संकट का समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहे। राहुल ने सरकार पर आरबीआई का धन हड़पने का भी आरोप लगाया था। रिजर्व बैंक ने बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए कैश सरप्लस में से 1.76 लाख करोड़ रुपए सरकार को ट्रांसफर करने की सोमवार को मंजूरी दी थी।

तिमाही जीडीपी ग्रोथ रेट अप्रैल-जून 2018 8% जुलाई-सितंबर 2018 7% अक्टूबर-दिसंबर 2018 6.6% जनवरी-मार्च 2019 5.8%
अप्रैल-जून 2019 5%

राहुल ने आरबीआई लूटेड हैशटैग का इस्तेमाल कर लिखा था- आरबीआई से धन हड़पने का तरीका काम नहीं आएगा। यह डिस्पेंसरी से बैंड-ऐड चुराकर गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा है।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts