अक्षय कुमार का गुडलक बनकर आई ‘रक्षा बंधन’, इमोशनल दर्शक दे रहे इतने स्टार

Raksha Bandhan Twitter Review: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म लोगों को कैसी लग रही है।

  • अक्षय की फिल्म ने जीता लोगों का दिल
  • ट्विटर पर खूब हो रही तारीफ

Raksha Bandhan Twitter Review: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और निर्देशक आनंद एल रॉय (Anand L Rai) लंबे वीकेंड पर दर्शकों का मनोरंजन करने साथ आए हैं। दोनों की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ (Raksha Bandhan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। खास बात यह है कि भाई बहन के प्यार की कहानी पर आधारित यह  फिल्म रक्षा बंधन के त्योहार वाले दिन रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर सुबह होते ही दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। जानिए लोगों को ये फिल्म कैसी लग रही है।

लोग दे रहे हैं 4-5 स्टार 

इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘रक्षाबंधन’ की तारीफ करने वालों की भीड़ नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों ने 4 से 5 स्टार तक दिए हैं। कई लोगों ने सिनेमा हॉल से आंसुओं से भीगे चेहरे की तस्वीरें शेयर की हैं।

4 बहनों और उनके भाई के प्यार की कहानी

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है। इस फिल्म की कहानी एक भाई और उसकी चार बहनों के बीच के रिश्ते पर आधारित है। अक्षय कुमार ऐसे भाई के किरदार में हैं जिस पर 4 बहनों की शादी, पढ़ाई और करियर की जिम्मेदारी है। फिल्म को आनंद एल रॉय ने निर्देशित किया है और इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है।

फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों के किरदार में एक्ट्रेस सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, दीपिका खन्ना और सहजमीन कौर हैं। वहीं भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की प्रेमिका के रोल में हैं। जो अपनी शादी के लिए अक्षय की जिम्मेदारियों के पूरा होने का इंतजार कर रही है।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment