इन 6 रोगों में असरदार है भुना चना, रोज डाइट में शामिल करने से होगा असर

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो एक सेहतमंद व्यक्ति को रोजाना कम से कम 50 से 60 ग्राम तक भुने चने का सेवन करना चाहिए। ये आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायता करेगा। जानें भुने चने का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदा होता है।

भुना चना एक ऐसा आहार है जिसका सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। खास बात है कि ये ज्यादा महंगा भी नहीं होता तो हर कोई इसे खरीदकर आसानी से खा सकता है। कई लोगों को तो भुना चना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो रोजाना करीब एक कटोरी इसका सेवन करते हैं। भुने चने में कई पोषक तत्व होते हैं। जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में विटामिन। ये सभी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो एक सेहतमंद व्यक्ति को रोजाना कम से कम 50 से 60 ग्राम तक भुने चने का सेवन करना चाहिए। ये आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायता करेगा। जानें भुने चने का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदा होता है।

बढ़े वजन को कम करने में असरदार

आजकल ज्यादातर लोग बढ़े वजन से परेशान हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो भुने चने को डाइट में शामिल करें। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है जिससे कि आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, और वजन अपने आप कम होने लगता है।

डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद
शुगर पेशेंट के लिए भी भुने चने का सेवन करना लाभकारी होता है। ये ग्लूकोज को अवशोषित कर लेता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कब्ज में देता है आराम
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप भुने चने को डाइट में शामिल करें। भुना चना कब्ज की समस्या में आपको आराम दिलाएगा।

ये लोग ना खाएं अनार, सेहत को हो सकता है नुकसान

इम्यूनिटी करता है बूस्ट
कोरोना काल में इम्यूनिटी का बूस्ट होना जरूरी है। ऐसे में भुने चने का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही बदलते मौसम में होने वाली समस्याओं से भी आपको बचाता है।

खून की कमी करेगा दूर
शरीर में खून की कमी की समस्या को एनीमिया कहते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो डाइट में भुने चने को शामिल करें। भुने चने में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है जो कि शरीर में आई खून की कमी को दूर करने में आपकी मदद करेगा।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts