अंकुरित चीजें कच्ची खानी चाहिए या पक्की किस तरह से खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?

अंकुरित चीजें खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।ये खाने में तो स्वादिष्ट होती ही हैं इसके साथ-साथ ये स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। परंतु क्या हमें अंकुरित चीजों को कच्चा खाना चाहिए या पका कर खाना चाहिए।

आइए जानते हैं-

अंकुरित चीजें कच्ची खाना पचने में भारी होती हैं।जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है।उन्हें कच्ची अंकुरित चीजें पचाने में दिक्कत होती है।ऐसे में ऐसे लोगों को पेट में गैस बनती है और कई बार तो हल्का -हल्का पेट में दर्द भी होने लगता है।

अगर हम इन्हीं अंकुरित चीजों को हल्का सा पका कर खाते हैं तो यह पचने में हल्की होती है।ये जल्दी से हजम हो जाती हैं और इस तरह से खाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। इसके साथ-साथ इन्हें पकाने से इनके अंदर जो हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं वे भी समाप्त हो जाते हैं।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts