लो कार्ब्स नहीं होते ये फूड्स, कहीं आप भी तो नहीं हैं कंफ्यूज?

लो कार्ब्स डाइट का सीधा-सा मतलब रोटी और पास्ता को अपनी डाइट से अलग करना है। हालांकि, बहुत सारे खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमें कार्ब्स छिपे होते हैं। आइए, जानते हैं कौन-से हैं वे फूड्स

फिट रहने या वजन कम करने के लिए लोग इस नए डाइट ट्रेंड को अपना रहे हैं। इसे फॉलो करना बहुत आसान लगता है। इस तरह की डाइट में हाई कार्ब्स वाली चीजों को डाइट में शामिल नहीं किया जाता है। वहीं, कुछ लोग बहुत कम मात्रा में कार्ब्स लेते हैं। लो कार्ब्स डाइट का सीधा-सा मतलब रोटी और पास्ता को अपनी डाइट से अलग करना है। हालांकि, बहुत सारे खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमें कार्ब्स छिपे होते हैं। ऐसे में लोग जानकारी की कमी में इन चीजों को खा लेते हैं। हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिनके बारे में लोगों को लगता है कि ये लो कार्ब्स फूड्स हैं लेकिन असल में ये कार्ब्स फूड्स होते हैं।

आम 
मीठा और रसीला आम हर किसी का पसंदीदा फल होता है। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम और फाइबर सामग्री में समृद्ध है। यह फल आपकी स्किन टिश्यू को रिपेयर करने के लिए अच्छा होता है लेकिन इसमें कार्ब्स की मात्रा भी अधिक होती है। 165 ग्राम कटे हुए आमों में कम से कम 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

 

किशमिश
किशमिश प्राकृतिक रूप से मीठा और ऊर्जा से भरपूर ड्राई फ्रूट है। वे फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं। इससे आपकी हड्डियों को मजबूत रखते हैं। किशमिश के बारे में एक बात जो आप जानते होंगे, वह यह है कि इसमें कार्ब की मात्रा अधिक होती है। 28 ग्राम किशमिश में 22 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

केला
स्वस्थ और स्वादिष्ट केले कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वे फाइबर, विटामिन बी 6, पोटेशियम में समृद्ध हैं और पाचन, हृदय स्वास्थ्य और वजन घटाने के लिए अच्छे हैं। एक मीडियम केले में 27 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

 

क्विनोआ
क्विनोआ ग्लूटोन फ्री होता है। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। जिसमें सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। यह ब्रेड को रिप्लेस करने का एक अच्छा ऑप्शन है। फिर भी इसमें बहुत अधिक कार्ब्स होते हैं। 100 ग्राम पके हुए क्विनोआ में 21.3 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

संद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts