Tokyo Olympics 2020: चिराग-सात्विक ने ब्रिटिश जोड़ी को दी मात, शूटिंग में फिर हाथ लगी निराशा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया है। इसके अलावा रोइंग, आर्चरी, टेबल टेनिस, शूटिंग, हॉकी, स्विमिंग और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को एक्शन में देखा जाएगा।

शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 ब्लॉग में आपका स्वागत है। टोक्यो ओलंपिक 2020 का तीसरा दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रूस के खिलाड़ी डेनिस मेदवेदेव से सीधे सेटों में मुकाबला हार गए। बैडमिंटन में सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे राउंड नें इंडोनेशिया की जोड़ी से हार गई। भारतीय फेंसर भवानी देवी फ्रांस की मैनॉन ब्रूनेट से 15-7 से हार गईं। वहीं अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने अपना राउंड 2 जीत लिया लेकिन सुतिर्था मुखर्जी ने अपना दूसरा राउंड गंवा दिया। वे पुर्तगाल की फू यू के खिलाफ हारीं। अब भारतीय खिलाड़ी अपना चौथा दिन यानी 27 जुलाई को बेहतर बनाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया से 7-1 से करारी हार के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। इसके अलावा रोइंग, आर्चरी, टेबल टेनिस, शूटिंग, हॉकी, स्विमिंग और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को एक्शन में देखा जाएगा।

टेबल टेनिस : शरत कमल की हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक के टेबल टेनिस में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। शरत को चीन के मा लोंग ने 4-0 से करारी शिकस्त दी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

10:45 AM अब से कुछ देर बाद भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा.) महिला वेल्टरवेट राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की एपेट्ज नेदिन के खिलाफ रिंग में उतरेंगी।

10:30 AM सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भले ही ब्रिटिश जोड़ी के खिलाफ 21-17, 21-19 से मुकाबला जीतने में कामयाब रही लेकिन क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी।

10:22 AM 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन स्टेज-1 में भी भारतीय जोड़ियां टॉप-8 में नहीं आ सकी। इस तरह भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। दिव्यांश-इलावेनिल की जोड़ी 626.5 के स्कोर के साथ 12वें जबकि अंजुम-दीपक की जोड़ी 623.8 का स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं।

10:00 AM बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ब्रिटिश जोड़ी पर भारी पड़ रही है। भारतीय जोड़ी 21-17 से पहला गेम अपने नाम कर चुकी है।

9:50 AM पांचवें गेम में 11-4 से हारने के साथ ही शरत कमल ने मैच भी गवां दिया। इस तरग लोंग ने 4-0 से कमल को हराते हुए टेबल टेनिस में भारत की चुनौती को समाप्त कर दिया।

9:45 AM 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन स्टेज-1 शुरु हो चुका है जिसमें भारत की दो जोड़ियां- इलावेनिल वालारिवन- दिव्यांश सिंह पंवार और अंजुम मोदगिल-दीपक कुमार हिस्सा ले रही हैं।

9:40 AM  मा लोंग ने चौथे गेम में शरत कमल को संभलने का भी मौका नहीं दिया और 11-4 से गेम अपने नाम कर लिया। इस तरह चीनी खिलाड़ी 3-1 से आगे हो गया है।

9:35 AM (टेबल टेनिस) तीसरे गेम में शरत और मा लोंग के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में कामयाबी चीन के खिलाड़ी के हाथ लगी। मा लोंग ने 13-11 से गेम अपने नाम कर लिया।

9:25 AM बैडमिंटन डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटिश जोड़ी से मुकाबला शुरु हो रहा है।

9:22 AM शरत कमल की शानदार वापसी और दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम कर लिया। तीसरा गेम में दोनों खिलाड़ी बढ़त हासिल करना चाहेंगे।

9:10 AM पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड का मैच शुरु हो चुका है। पहले गेम में शरत कमल ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन चीन के मा लोंग 11-7 से पहला गेम जीतने में सफल रहे।

9:00 AM बैडमिंटन डबल्स में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बेन लेन और सीन वेंडी की ब्रिटिश जोड़ी से मुकाबला होगा।

8:40 AM टेबल टेनिस के पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड में भारत के अचंता शरत कमल अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस मुकाबले में कमल का सामना रियो ओलंपिक चैंपियन चीन के मा लोंग से होगा।

8:05 AM हूटर बजने के साथ भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराते हुए 3 अंक अर्जित कर लिए हैं। इस मैच के हीरो रुपिंदर पाल सिंह रहे जिन्होंने 2 गोल दागे। इसी के साथ भारत अपने पूल-ए में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत का चौथे दिन का शेड्यूल (27 जुलाई, मंगलवार) यहां पढ़िए- बैडमिंटन- मेंस डबल्स, ग्रुप प्ले स्टेज: चिराग शेट्टी/सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी बनाम सीन वेंडे/बेन लैन (8:30 am IST), टेबल टेनिस- मेंस सिंगल्स राउंड 3: शरत कमल बनाम मा लॉन्ग (6:30 am IST), बॉक्सिंग- लवलीना बोर्गोहेन बनाम नादिन आप्टेज़ (10:57 am IST), हॉकी- मेंस टूर्नामेंट पूल मैच ए: भारत बनाम स्पेन, सेलिंग- लेजर रेडियल ओपनिंग सीरीज रेस 5: नेत्रा कुमानन (8:35 am IST), लेजर रेडियल ओपनिंग सीरीज रेस 6: नेत्रा कुमानन (9:50 am IST), लेजर रेडियल ओपनिंग सीरीज रेस 4: विष्णु सरवनन (8:45 am IST), लेजर रेडियल ओपनिंग सीरीज रेस 5: विष्णु सरवनन (10:00 am IST), लेजर रेडियल ओपनिंग सीरीज रेस 6: विष्णु सरवनन (11:15 am IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 1: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (11:20 am IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 2: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (12:15 pm IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 2: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (12:15 pm IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 2: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (12:15 pm IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 2: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (12:15 pm IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 2: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (12:15 pm IST), 49अर ओपनिंग सीरीज रेस 3: गनपती केलापंडा, वरुण ठक्कर (1:10 pm IST), शूटिंग- मिक्स्ड 10मीटर एयर पिस्टल क्वॉलीफिकेशन: मनु भाकर और सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल (5:30 am IST), मिक्स्ड 10मीटर एयर राइफल क्वॉलीफिकेशन: दिव्यांश सिंह पनवर और इलावेनिल वालारिवन और दीपक कुमार, अंजुल मुद्गिल (9:45 am IST)।

https://twitter.com/i/events/1415604202932293638

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

 

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts