अंडर-19 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश पहली बार टूर्नामेंट जीता

बांग्लादेश ने पहली बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में उसने फाइनल मुकाबले में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 3 विकेट से हरा दिया। यह बांग्लादेश का यह दूसरा आईसीसी खिताब है। वह सीनियर लेवल पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, लेकिन 1997 में केन्या को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीता था। दूसरी ओर, भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल हारी। इससे पहले उसे 2006 में पाकिस्तान और 2016 में वेस्टइंडीज ने हराया था।

यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द सीरीज और अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 47.2 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश को बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 46 ओवर में जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला। कप्तान अकबर अली के नाबाद 43 रन की बदौलत उसने 42.1 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बना लिए।

तनजिद और परवेज ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े

इससे पहले परवेज हुसैन इमॉन 47 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने आकाश सिंह के हाथों कैच कराया। तनजिद हसन (17) को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। तनजिद ने पहले विकेट के लिए परवेज के साथ 50 रन की साझेदारी की। बिश्नोई ने महमूदुल हसन जॉय (8) और तौहिद (0) को बोल्ड कर दिया। शमीम हुसैन 7 रन बनाकर सुशांत मिश्रा की गेंद पर आउट हुए।  शहादत हुसैन 1 रन पर आउट हुए। उन्हें बिश्नोई की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने स्टंप किया। अविषेक दास (5) को सुशांत मिश्रा ने आउट किया।

यशस्वी टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाने से चूके

इससे पहले भारत के लिए यशस्वी ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। वे इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक नहीं लगा सके। तिलक वर्मा ने 38 और ध्रुव जुरेल ने 22 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। बांग्लादेश के लिए अविषेक दास ने 3 विकेट लिए। भारत 13 पारियों के बाद ऑलआउट हुआ।

यशस्वी और तिलक वर्मा ने 94 रन की साझेदारी की

यशस्वी ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना चौथा अर्धशतक लगाया। यशस्वी ने इस टूर्नामेंट में पांचवीं बार 50+ रन की पारी खेली। इससे पहले पिछले पांच मैच में 105*, 62, 57, 29* और 59 रन बनाए थे।

दिव्यांश और प्रियम फ्लॉप

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1226464513454694400

ओपनर दिव्यांश सक्सेना 2 रन बनाकर आउट हुए। अविषेक दास की गेंद पर महमूदुल हसन ने उनका कैच लिया। कप्तान प्रियम गर्ग 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 38 रन बनाकर आउट हुए।  सिद्धेश वीर 0, रवि बिश्नोई 2, अथर्व अंकोलेकर 3 और कार्तिक त्यागी शून्य रन पर आउट हुए।

स्कोरकार्ड: भारत

खिलाड़ीरनगेंद4s6s
यशस्वी जायसवाल कै. तनजिद बो. शोरीफुल8812181
दिव्यांश सक्सेना कै. महमूदुल बो. अविषेक21700
तिलक वर्मा कै. शोरीफुल बो. तनजिम386530
प्रियम गर्ग कै. तनजिम बो. रकीबुल7900
ध्रुव जुरेल रनआउट (शमीम/अकबर)223810
सिध्देश वीर एलबीडब्ल्यू बो. शोरीफुल0100
अथर्व अंकोलेकर बोल्ड बो. अविषेक3700
रवि बिश्नोई रनआउट (शोरीफुल)2600
सुशांत मिश्रा कै. शोरीफुल बो. तनजिम3800
कार्तिक त्यागी कै. अकबर बो. अविषेक0500
आकाश सिंह नाबाद1700

रन: 177 ऑलआउट, ओवर: 47.2, एक्स्ट्रा: 11.

विकेट पतन: 9/1, 103/2, 114/3, 156/4, 156/5, 168/6, 170/7, 170/8, 172/9, 177/10.

गेंदबाजी: शोरीफुल इस्लाम: 10-1-31-2, तनजिम हसन साकिब: 8.2-2-28-2, अविषेक दास: 9-0-40-3, शमीम हुसैन: 6-0-36-0, रकीबुल हसन: 10-1-29-1, तौहिद हृदॉय: 4-0-12-0.

स्कोरकार्ड: बांग्लादेश

खिलाड़ीरनगेंद4s6s
परवेज हुसैन कै. आकाश बो. जायसवाल477970
तनजिद हुसैन कै. त्यागी बो. बिश्नोई172521
महमूदुल हसन जॉय बोल्ड बो. बिश्नोई81220
तौहिद हृदॉय एलबीडब्ल्यू बिश्नोई0200
शहादत हुसैन स्टंप ध्रुव बो. बिश्नोई11000
अकबर अली नाबाद437741
शमीम हुसैन कै. जायसवाल बो. सुशांत71800
अविषेक दास कै. त्यागी बो. सुशांत5710
रकीबुल हसन नाबाद92510

रन: 170/7, ओवर: 42.1, एक्स्ट्रा: 33.

विकेट पतन: 50/1, 62/2, 62/3, 65/4, 85/5, 102/6, 143/7.

गेंदबाजी: कार्तिक त्यागी: 10-2-33-0, सुशांत मिश्रा: 7-0-25-2, आकाश सिंह: 8-1-33-0, रवि बिश्नोई: 10-3-30-4, अथर्व अंकोलेकर: 4.1-0-22-0, यशस्वी जायसवाल: 3-0-15-1

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts