स्विट्जरलैण्ड की वादियों में अनुष्का-विराट से मिले वरूण

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए स्विट्जरलैण्ड गए हैं। वहां से अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी दिख रही हैं।

इससे पहले भी विराट और अनुष्का ने कई फोटो शेयर की है जिसमें उनके चारो तरफ बर्फ ही बर्फ जमी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्विट्जरलैंड में बहुत ठंड पड़ रही है। उनकी ये पोस्ट खूब वायरल भी हो रही है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”हेलो फ्रेंड्स…” उनके इस पोस्ट पर यूट्यूब स्टार भुवन बाम ने मजेदार ट्वीट किया है।

भुवन बाम ने लिखा, ”पहाड़ों में क्या कर रहे हो? दिल्ली में अभी खतरनाक ठंड पड़ रही है, इधर आ जाते। छोटे-भटूरे भी खा लेते सब…” बता दें, भुवन बाम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और मजेदार कमेंट्स करते रहते हैं। अनुष्का, विराट, वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल एक साथ स्विट्जरलैंड में हॉलीडे स्पेंड कर रहे हैं। विराट और अनुष्का शर्मा से मिलने से वरुण धवन की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर से भी हुई थी। इससे जुड़ी फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।

    Related posts

    One Thought to “स्विट्जरलैण्ड की वादियों में अनुष्का-विराट से मिले वरूण”

    Leave a Comment