करी पत्ता खाने के क्या फायदे होते हैं?

करी पत्ते में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, इससे न सिर्फ सेहत, बल्कि बालों और स्किन को भी बहुत फायदे मिलते हैं। करी पत्ते में विटामिन ए, बी, सी और ई के अलावा कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम, फॉसफोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और ढेर सारे मिनरल्स होते हैं। इसके साथ ही करी पत्ते में ज़ीरो फैट होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, ग्लायोसाइड्स, एल्कानॉइड्स, प्लैंट स्टेरॉल्स और फ्लैवोनॉइड्स भी होते हैं।

करी पत्ते के फायदे

  • चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए करी पत्ते के पेस्ट में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद चेहरा धो लें।
  • फ्रेश करी पत्ते में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लेक के कुछ देर बाद धो लें। चेहरे पर पिंपल्स के दाग हटा जाएंगे।
  • करी पत्ते के पेस्ट में ऑलिव आयल मिलाकर चेहरे पर लगाकर 5 मिनट मसाज करें। स्किन से डलनेस दूर हो जाएगी।
  • डैमेज बालों को सॉफ्ट एंड शाइनी बनाने के लिए करी पत्ते के बारीक पेस्ट को दही में मिक्स करके लगाएं।
  • बालों में मज़बूती चाहिए तो हफ्ते में एक बार करी पत्ते के तेल से बालों की मसाज करें।
  • करी पत्ता बालों से डैंड्रफ दूर करने का भी काम करता है।
  • करी पत्ता बालों को असमय सफेद नहीं होने देते।
  • करी पत्ता कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है।
  • यह कोलेस्ट्रोल को भी कम रखता है।
  • इसका रेगुलर इस्तेमाल से डायबिटीज़ भी कंट्रोल में रहता है।
  • यह बदहज़मी भी दूर करता है।
  • इसका नियमित इस्तेमाल से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • यह चोट और घाव को जल्दी भर सकता है।

करी पत्ते के नुकसान

प्रेग्नेंट महिलाएं या बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही करी पत्ते का इस्तेमाल करें।

सोर्स लिंक.

https://hi.quora.com/

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment