आयुर्वेद में हृदय रोग के क्या इलाज हैं?

हृदय रोग की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको आयुर्वेद का सहारा लेकर भी देखना चाहिए। आयुर्वेद को अपने जीवन में शामिल करना मतलब हर्बल तरीकों को अपनाना। इस विधा में वात, पित्त और कफ के इलाज को सरलता से किया जाता है। हृदय शरीर का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण अंग है। हमारा दिल एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है। यह हर धड़कन के साथ शरीर में रक्त को धकेलता रहता है। हृदय को पोषण एवं ऑक्सीजन, रक्त के द्वारा मिलता है, जो कोरोनरी धमनियों द्वारा प्रदान किया जाता है। आजकल हृदय रोग के मरीज भी आयुर्वेद के उपायों को अपनाने लगे हैं।

हृदय रोग में आयुर्वेद का महत्व

हृदय रोगों को कम करने में आयुर्वेद अत्यंत उपकारी और लाभकारी (Ayurveda for a Healthy Heart) है। आयुर्वेद की दवाएं हृदय के मरीजों को पूर्ण रूप से ठीक करने में सहायक हैं। अर्जुन की छाल, ब्राह्मी, जटामांसी, गिलोय, वीट ग्रास, बुरांश आदि से बनी दवा हृदय रोग में कारगर हैं। अर्जुन की छाल से बानी दवा व चाय हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने में सक्षम हैं। ब्राह्मी दिमाग को शांत और तेज रखता है और विशेष तौर पर महिलाओं के लिए उपयोगी है। जटामांसी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और धड़कन और मिर्गी के दौरे को नियंत्रि‍त करने में लाभकारी है। अरंडी का तेल भी फायदेमंद है।

क्या करें और खाएं

• हृदय रोगियों को नित्य योग और ध्यान करना (Dil ke rog ka ayurvedic ilaj) चाहिए। सुबह की सैर भी फायदेमंद है।
• अदरक, लहसुन, सोंठ, मिर्च, पीपल, लौंग, तेजपत्ता, सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए।
• सोने से पहले एक गिलास दूध में छोटी पीपल, जायफल तथा हल्दी का चूर्ण मिला कर पिएं।
• सादा भोजन खाएं। जंकफूड, तैलीय और ठंडे पदार्थों को भूल जाएं।
• अधिक चिंता और गुस्सा ना करें।
• विटामिन डी का ध्यान रखें।

हृदय रोगियों को कुछ परहेज भी करने चाहिए

• अंडा, मांसाहार भोजन ना लें।
• धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
• अधिक चाय व कॉफी ना पिएं।
• फास्ट फूड और जंकफूड को कहें बाय-बाय।
• सॉस, तली सब्जियां, चिप्स, डिब्बाबंद भोजन, चीज, खोया, मलाई, मक्खन, नारियल का तेल और बिस्कुट का सेवन भी ना करें।
• मिठाई अधिक ना लें।
• रात को कम भोजन लें।
• अधिक मिर्च मसाले के सेवन से बचें।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक करें

    Related posts

    Leave a Comment