अपने लिवर, आंतो और किडनी को डिटॉक्सीफाई करने के कौन से उपाय हैं ?

detox smoothie: शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के लिए आप कुछ सेहतमंद स्मूदी का सेवन करना चाहिए। ये स्मूदी बीमारियों से रक्षा करने के लिए भी लाभकारी होती है।

detox smoothie: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक खान-पान की बेहद जरुरत होती है। अस्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन एकत्रित हो जाते हैं जो कि अंगों को डैमेज कर सकते हैं इसलिए शरीर को डिटॉक्स करना जरुरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप कुछ स्वास्थ्यवर्धक स्मूदीज का सेवन कर सकते हैं। इन स्मूदीज को आप एंटी-ऑक्सीडेंट्स युक्त पदार्थों की मदद से घर पर ही बना सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर के लिए कुछ उपयोगी डिटॉक्स स्मूदीज के बारे में।

detox smoothie: घर पर ही बनाएं शरीर को डिटॉक्स करने के लिए स्मूदी

ग्रीन प्रोटीन डिटॉक्स स्मूदी
ग्लोइंग ग्रीन स्मूदी
एप्पल-बेरी डिटॉक्स स्मूदी
पाइनेप्पल- बनाना स्मूदी
केल स्मूदी
1.ग्रीन प्रोटीन डिटॉक्स स्मूदी-
शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ प्रोटीन प्रदान करने के लिए यह स्मूदी लाभकारी होती है। इसे बनाने के लिए आधा कप बादाम, एक चम्मच बादाम बटर, एक केला और 2 कप मिक्स ग्रीन सब्जियां जैसे पालक, केल आदि मिलाकर मिक्सर में ब्लैंड कर लें और स्मूदी बनाकर सर्व करें।

2.ग्लोइंग ग्रीन स्मूदी-

विटामिन सी से भरपूर यह स्मूदी शरीर को डिटॉक्स करने के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए एक कीवी, एक केला, एक चौथाई कप पाइनएप्पल, 2 कप पालक और एक कप पानी को मिलाकर मिक्सर में ब्लैंड कर लें, आपकी स्मूदी तैयार है।

3. एप्पल-बेरी डिटॉक्स स्मूदी-
बेरीज़ एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है इसलिए यह स्मूदी शरीर के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसे बनाने के लिए एक कप बेरीज, एक बड़ा सेब, 2 कप पालक और एक कप पानी को मिलाकर मिक्सर में ब्लैंड कर लें और स्मूदी बनाकर सर्व करें।

4. पाइनएप्पल- बनाना स्मूदी-
इसमें विटामिन सी के साथ-साथ पोटेशियम भी होता है जो कि शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक कप पाइनएप्पल, एक केला, एक सेब, 2 कप पालक और एक कप पानी को मिलाकर मिक्सर में ब्लैंड कर लें और स्मूदी बनाकर सर्व करें।

5. केल स्मूदी-
केल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक सब्जी होती है साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स होते हैं। इसे बनाने के लिए दो तिहाई कप बादाम, थोडी़ सी बर्फ, एक कप केल, आधा सेब, एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स और एक चम्मच शहद को मिलाकर मिक्सर में ब्लैंड कर लें और स्मूदी बनाकर सर्व करें।

ये स्मूदी आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के लिए लाभकारी होते हैं।

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts