योगी सरकार: ग्रेटर नोएडा में बनाएगी टॉय सिटी

नई दिल्लीः पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर तनाव के बीच भारत ने चीन को जवाब देना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार ने चाइना पर एक और डिजिटल स्ट्राइक कर 118 ऐप पर बैन लगा दिया है, जबकि इससे पहले 59 ऐप पर पाबंदी लगाई थी। दूसरी ओर सरकार ने चीन के साथ कई समझौते भी रद्द किए हैं। इसी कड़ी में यूपी सरकार ने भी लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम एवं राजकीय निर्माण निगम के कार्यों में चीनी उत्पाद के इस्‍तेमाल पर रोक लगाई। इस बीच खबर है कि यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने चाइना के ख‍िलौना कारोबार की कमर तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।  

चीन का खिलौना बाजार पूरी दुनिया में फैला है। भारत सहित दुनिया के हर देश में चीन से खिलौने निर्यात होते हैं, लेकिन अब यूपी इस बाजार में अपने पैर जमाने जा रहा है। यूपी सरकार 6 सौ करोड़ की लागत से ग्रेटर नोएडा में देश की पहली इंटरनेशनल टॉय सिटी बनाने जा रही है, जहां बड़े पैमाने पर खिलौने तैयार होंगे और दुनियाभर में निर्यात किए जाएंगे। यमुना एक्‍सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इसे अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। यह प्रोजेक्‍ट अगले 2 साल में पूरा हो जाएगा।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने वाली बात कही थीं। उनकी इस अपील पर यूपी की योगी सरकार ने कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी है। सरकार को नोएडा में में खिलौने बनाने की फैक्ट्री लगाने के लिए 92 आवेदन मिले हैं। अभी चीन (चेंगाई) और ताइवान से करीब 90 फीसदी खिलौनों का आयात किया जाता है, लेकिन अब ग्रेटर नोएडा भारत का चेंगाई बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

खिलौना उद्योग लगाने के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह के अनुसार, इस स्‍कीम के तहत 92 एप्लिकेशन आ चुकी हैं। इससे अथॉरिटी को करीब 3000 करोड़ का निवेश मिलने का अनुमान है।

जानिए कैसी होगी टॉय सिटी

यमुना एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी ने टॉय सिटी का पूरा खाका खींच लिया है। 600 करोड़ की लागत बनने वाली इस टॉय सिटी में कई फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी, जिनमें 15000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। नियम के अनुसार, इस टॉय सिटी में 40 प्रतिशत स्‍टॉफ स्‍थानीय होगा, वहीं निश्‍चित प्रतिशत स्‍टॉफ महिलाएं होंगी। यह टॉप सिटी निवेश के भी अवसर खोलेगी। सीएम योगी के विदेशी निवेश लाने के प्रयासों को भी यहां से बल मिलेगा।

– आत्‍मनिर्भर बनाने में यूपी का सहयोग

खिलौना उद्योग के क्षेत्र में भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने में यूपी योगदान दे रहा है। नोएडा के अलावा यूपी के एमएसएमई विभाग के समक्ष भी बड़े खिलौना उद्यमियों ने प्रस्‍ताव रखे हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल के अनुसार 70 उद्यमी यहां यूपी में इकाई लगाना चाहते हैं। विभाग ने पॉलिसी का फौरी ड्राफ्ट बना लिया है, जिस पर विचार चल रहा है। जल्‍द ही नीति को कैबिनेट में रखा जाएगा।

पसंद आया तो—— कमेंट्स बॉक्स में अपने सुझाव व् कमेंट्स जुरूर करे  और शेयर करें

आईडिया टीवी न्यूज़ :- से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें यूट्यूब और   पर फॉलो लाइक क

    ssss

    Leave a Comment

    Related posts